दिल्ली पुलिस ने गांजा तस्करी का किया भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार, अन्य राज्यों तक फैला है नेटवर्क

Delhi Police Anti-Narcotics: दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 348.176 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1.75 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, यह गांजा आंध्र प्रदेश से दिल्ली-एनसीआर लाया जा रहा था। तस्कर इसे एक ट्रक में लादे गए तरबूजों के नीचे छुपाकर राजधानी में पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स की सतर्कता से यह तस्करी पकड़ी गई।

Delhi-Police-Anti-Narcotics

इस कार्रवाई में पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इंतजार मलिक और रिजवान बताए गए हैं। इन दोनों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस की सख्त निगरानी से मुमकिन हुई सफलता

एएनटीएफ, क्राइम ब्रांच की डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अपूर्वा गुप्ता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि यह सफलता पुलिस की लगातार निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर संभव हो सकी है। उन्होंने कहा कि राजधानी में नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पुलिस इस मामले को एक बड़े ड्रग नेटवर्क से जोड़कर देख रही है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि इस सिंडिकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसकी जड़ें किन-किन राज्यों तक फैली हुई हैं।

NCB ने भी बड़ी ड्रग नेटवर्क को किया ध्वस्त

इसी बीच, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), दिल्ली जोनल यूनिट ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। एनसीबी ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में फैले एक फार्मास्यूटिकल ड्रग तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। एनसीबी की जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क मेडिकल दवाओं का गैर-चिकित्सकीय उपयोग के लिए अवैध रूप से वितरण कर रहा था।

साथ ही, इस नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन होने की भी आशंका जताई जा रही है। एनसीबी के अधिकारियों के अनुसार, कुछ संदिग्ध सप्लाई चैन विदेशों तक फैले हो सकते हैं और इस दिशा में जांच तेज़ कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+