Delhi Parking Charge: दिल्ली में पार्किंग चार्ज हो जाएगा डबल, GRAP-3 और GRAP-4 का पूरा खेल समझिए

Delhi Parking Charge: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच अब गाड़ी निकालना पहले से कहीं ज्यादा महंगा पड़ सकता है। राजधानी में जैसे ही हवा की हालत बिगड़कर GRAP-3 या GRAP-4 तक पहुंचती है, वैसे ही पार्किंग चार्ज सीधे दोगुना कर दिया जाएगा। यह फैसला दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर लगाम कसने के मकसद से लिया है, लेकिन आम लोगों के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है।

दिल्ली सरकार का साफ कहना है कि जब शहर गंभीर और बहुत गंभीर वायु प्रदूषण की स्थिति में जाता है, तब प्राइवेट गाड़ियों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ता है। इसी वजह से GRAP-3 और GRAP-4 लागू होते ही सभी अधिकृत पार्किंग स्थलों पर वाहन पार्किंग शुल्क दोगुना करने का आदेश दिया जाएगा।

Delhi Parking Charge

यह नियम नगर निगमों, स्थानीय निकायों और शहर में काम कर रही सभी पार्किंग एजेंसियों पर लागू होगा। यानी दफ्तर, बाजार या सार्वजनिक जगहों पर गाड़ी खड़ी करना सीधे जेब पर भारी पड़ेगा।

कानूनी आधार क्या है, आदेश कहां से आया

यह पूरा आदेश पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 की धारा-5 के तहत जारी किया गया है। सरकार का तर्क है कि यह एक अस्थायी लेकिन जरूरी कदम है, ताकि प्रदूषण के सबसे खतरनाक दौर में लोग निजी गाड़ियों की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। खास बात यह है कि इस फैसले के दायरे में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के पार्क-एंड-राइड पार्किंग स्थल नहीं आएंगे। यानी मेट्रो से सफर करने वालों को राहत मिलेगी।

GRAP-3 और GRAP-4 लागू होते ही तुरंत असर

नोटिफिकेशन के मुताबिक जैसे ही ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का स्टेज III या स्टेज IV लागू होगा, उसी वक्त से बढ़ा हुआ पार्किंग चार्ज भी लागू माना जाएगा। किसी अतिरिक्त नोटिस या मोहलत का इंतजार नहीं होगा। यह फैसला प्राइवेट गाड़ियों के खिलाफ अब तक के सबसे सख्त वित्तीय कदमों में से एक माना जा रहा है।

प्रदूषण कंट्रोल का मकसद, जनता पर असर

सरकार इस कदम के जरिए PM2.5 और PM10 जैसे खतरनाक प्रदूषक कणों को कंट्रोल करना चाहती है, जो सर्दियों में दिल्ली की हवा को अक्सर गंभीर श्रेणी में पहुंचा देते हैं। हालांकि इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा, जो रोजाना कार या बाइक से दफ्तर जाते हैं। बढ़ा हुआ पार्किंग चार्ज उन्हें या तो ज्यादा खर्च करने पर मजबूर करेगा या फिर मेट्रो और बस जैसे विकल्प अपनाने को।

आम दिल्लीवाले के लिए संकेत साफ

संकेत साफ है, प्रदूषण बढ़ा तो गाड़ी निकालना महंगा होगा। सरकार चाहती है कि लोग मजबूरी में ही प्राइवेट वाहन इस्तेमाल करें और बाकी समय पब्लिक ट्रांसपोर्ट को तरजीह दें। आने वाले दिनों में GRAP-3 और GRAP-4 के दौरान पार्किंग चार्ज वाकई कितना असर दिखाता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+