Delhi Ordinance: आखिरकार AAP को मिल गया कांग्रेस का समर्थन, राघव चड्ढा बोले- सकारात्मक विकास
पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल की ओर कांग्रेस का बायकॉट करने की खबरों को बाद आम आदमी पार्टी के लिए सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। कांग्रेस ने केंद्र के अध्यादेश पर AAP का साथ देने का फैसला किया है।
Delhi Ordinance: केंद्र के अध्यादेश का विरोध करने के लिए पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के रुख को लेकर आम आदमी पार्टी सख्त थी। पटना में विपक्षी दलों की बैठक के दौरान भी इस मुद्दे पर कई तरह की बातें कहीं गईं लेकिन अब कांग्रेस ने अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। इस बात का दावा आप राज्यसभा सांस्द राघव चड्ढा ने खुद कही है।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा रविवार (16 जुलाई) केंद्र सरकार के अध्यादेश का विरोध करने की बात कही। पवन खेड़ा ने कहा कि पार्टी ने इस विषय में निर्णय ले लिया है। वहीं आम आदमी पार्टी नेता व सांसद राघव चड्ढा ने इसे सकारात्मक विकास बताया और कहा कि दिल्ली अध्यादेश को लेकर कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (AAP) अब एक साथ आ गई है। कांग्रेस केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आप का साथ देगी। राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा,"कांग्रेस ने दिल्ली अध्यादेश का स्पष्ट विरोध करने की घोषणा की है। यह एक सकारात्मक विकास है।"

आप सांसद ने इस ट्वीट के बाद मीडिया के सवाल के जवाब में कहा कि आगे का निर्णय पीएसी की बैठक में होगा। चड्ढा ने कहा, "आप सांसद राघव चड्ढा का कहना है, "मैंने ट्वीट के जरिए अपनी बात रखी है. पीएसी की बैठक में जो भी फैसला होगा, आपको बता दिया जाएगा।"
केंद्र के अध्यादेश के विरोध को लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सोमवार (17 जुलाई) को विपक्ष की बेंगलुरु में बैठक होगी। जिसमें अरविंद केजीवाल भी शामिल हो सकते हैं।
दरअसल, इससे पहले पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से बड़ा बयान दिया गया था। आप ने कांग्रेस पर बीजेपी के साथ मिले होने होने का आरोप लगाया था। आम आदमी पार्टी ने कहा थी दिल्ली को लेकर केंद्र का ये अध्यादेश बीजेपी और कांग्रेस के बीच सांठगांठ का नतीजा है।












Click it and Unblock the Notifications