दिल्ली में बढ़ता जा रहा है कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा, 4 नए केस फिर मिले, कुल 10 संक्रमण केस
दिल्ली में बढ़ता जा रहा है कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा, 4 नए केस फिर मिले, कुल 10 संक्रमण केस
नई दिल्ली, 16 दिसंबर: देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में ओमिक्रॉन के 4 नए केस फिर से मिले हैं। कुल मिलाकर दिल्ली में ओमिक्रॉन के 10 नए केस मिले हैं। वर्तमान में दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में 9 ओमिक्रॉन के मरीज भर्ती हैं। गुरुवार (16 दिसंबर) को कोरोना वायरस के वैरिएंट ओमिक्रॉन के 4 नए मामलों का पता चलने के बाद कुल रोगियों की संख्या 10 हो गई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार (16 दिसंबर) को कहा कि राजधानी में अब तक ओमिक्रॉन के 10 मामलों का पता चला है और 40 लोगों को लोक नायक अस्पताल में विशेष सुविधा में भर्ती कराया गया है। जिनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। लोक नायक अस्पताल में भर्ती 40 में से 38 मरीज कोविड-19 पॉजिटिव हैं।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने पर कई अंतरराष्ट्रीय यात्री कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे आठ लोगों को आज (गुरुवार) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों ने कहा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछली बार मंगलवार को ओमिक्रॉन के चार नए मामले दर्ज किए थे। इस बीच, दिल्ली में ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले पहले मरीज को एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications