Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली: बवाना में फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, 17 लोगों की झुलस कर मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के बवाना इंडस्‍ट्रियल एरिया में एक प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस आग में झुलसकर 17 लोगों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से जल गए हैं। अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। घटना की सूचना पाकर मौके पर 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई है।

fire

बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार को दोपहर 3 बजे 3 फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। पटाखा फैक्टी में लगी आग की वजह से 17 लोगों की मौत हो गई। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों के मुताबिक कई और लोगों के आग में फंसे होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक बवाना के सेक्टर 5 में पटाखा, प्लास्टिक और कार्पेट फैक्ट्रियों में आग लग गई। प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों में से 9 की मौत हो गई। मरने वालों में अधिकांश महिलाएं थी।

आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक बवाना इंडस्ट्रियल एरिया की प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि फैक्‍ट्री के भीतर के लोग बाहर नहीं निकल सके। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। मौके पर 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद है , जो आग पर काबू पाने और लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दुख जताया। प्रधाननमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी घटना में अपनी जान खोने वाले परिवार वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। वहीं स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए सुविधा मुहैया कराने का आदेश दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+