दिल्ली: खतरे के निशान के करीब पहुंचा यमुना का जलस्तर, निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
दिल्ली: खतरे के निशान के करीब पहुंचा यमुना का जलस्तर, निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
दिल्ली, 26 सितंबर: Yamuna River Water Level Rise: पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। रविवार को राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया था। अधिकारियों की मानें तो आज यानी 26 सितंबर को यमुना नदी का जलस्तर 204.5 मीटर से ऊपर जा सकता है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसी हालात पैदा हो गए है।
Recommended Video

दरअसल, हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ने और बारिश की वजह से यमुना का जलस्तर में तेजी से इजाफा हुआ है। तो वहीं, दिल्ली बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने अधिकारियों की मानें तो यमुना नदी का जलस्तर रात नौ बजे तक 204.4 मीटर तक पहुंच चुका था। वहीं, सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच इसके बढ़कर 204.7 मीटर हो जाने की संभावना है।
क्या कहा बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने?
बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी उस समय दी जाती है, जब हरियाणा के यमुना नगर में हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने की दर एक लाख क्यूसेक के निशान को पार कर जाती है। तब यमुना नदी के तट के पास निचले इलाकों और अन्य बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को खाली कराया जाता है। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने रात आठ बजे करीब 45,352 क्यूसेक पानी छोड़ने की सूचना दी।
बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में लगते हैं दो से तीन दिन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम तौर पर हथिनीकुंड बैराज में प्रवाह दर 352 क्यूसेक होती है, लेकिन जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद पानी का बहाव बढ़ जाता है। बैराज से छोड़े गए पानी को राष्ट्रीय राजधानी तक पहुंचने में आमतौर पर दो से तीन दिन लगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications