Delhi News: 'पहले मोबाइल फिर मेरा हाथ पकड़कर ऑटो रिक्शा से बाहर खींचा'...महिला टीचर की आपबीती

दिल्ली के साकेत इलाके में एक 24 साल की महिला टीचर के साथ मोबाइल स्नैचिंग की घटना घटी। मोबाइल के साथ-साथ टीचर को भी चलती ऑटो से बदमाशों ने हाथ पकड़कर गिरा दिया। घटना को तीन दिन बीतने के बाद भी आरोपी फरार हैं।

Delhi News: दिल्ली में बदमाशों के बुलंद हौसले लगातार पुलिस को चुनौतियां देते नजर आ रहे हैं। चाहे वो बीच सडक किसी युवती पर चाकूओं से वार करना हो या चेन स्नैचिंग हो। महिलाओं के प्रति अपराध राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी बीच एक महिला स्कूल टीचर का एक मामला सामने आया है। जिसमें बदमाशों ने चलती ऑटो से महिला का मोबाइल खींचने का प्रयास किया।

सफल होने पर महिला को ही ऑटो से बाहर खींचकर गिरा दिया। पीड़िता का आरोप है कि घटना को 3 दिन बीत चुके हैं, लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चला है। न ही कोई कानूनी कार्रवाई हुई है। जानिए पीड़िता की आपबीती...

Delhi News

मामला साकेत के खोखा बाजार के इलाके के पास का है। यहां से एक 24 साल की महिला टीचर स्कूल से ऑटो रिक्शा करके घर लौट रही थी। तभी मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने ऑटो में टीचर का मोबाइल फोन खींचने का प्रयास किया। पीड़िता ने बताया कि मैं दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर स्कूल से निकली और एक ऑटो रिक्शा लिया। उसके बाद अचानक, किसी ने मेरा फोन छीनने की कोशिश की तो मैंने उसे खींच लिया। लेकिन, उसने फिर से छीनने की कोशिश की और फिर फोन के साथ-साथ उसने मुझे बाहर ऑटो रिक्शा से बाहर खींच लिया। इसके बाद मैं सड़क पर गिर गई और मेरे सिर पर चोट आई। इस दौरान बदमाश वहां से भाग गए।

घटना को बीते 3 दिन हो गए आरोपी फरार
पीड़िता का आरोप है कि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बदमाशों को हिरासत में नहीं लिया गया है और मेरा फोन ट्रैक नहीं किया गया है। वहीं, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना 11 अगस्त की दोपहर मिली थी। घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है। इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+