Delhi News Update: सीएम अरविंद केजरीवाल रामलीला मंचन और रावण दहन में हुए शामिल, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

Delhi News Update: दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को लालकिला मैदान में रामलीला मंचन और दशहरा उत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि 'लालकिला मैदान में आयोजित रामलीला मंचन एवं दशहरा उत्सव में दिल्लीवासियों के साथ मुझे भी शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पवित्र पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी का आशीर्वाद लिया और देश एवं दिल्ली के उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की। जय श्री राम।'

भगवान राम हमारे आदर्श

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवान राम हमारे आदर्श हैं। हिंदू धर्म में राम राज्य की जो परिकल्पना है। उससे सीखकर जो कुछ भी कर सकते हैं। यही कोशिश है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमारी कोशिश है कि कोई भूखा ना सोए। गरीब हो या अमीर, अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। बीमार को अच्छे से अच्छा इलाज मिलना चाहिए। गरीब को भी बिजली मिलनी चाहिए। 24 घंटे मिलनी चाहिए। आपके बेटे की तरह। छोटे भाई की तरह कोशिश करता रहता हूं। कोई कमी रह जाए तो माफी चाहता हूं। हमारी दिल्ली तरक्की करे। देश तरक्की करे। प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है।

arvind kejriwal

धूमधाम से मनाया गया दशहरा

देशभर में दहशरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के इस पर्व पर देशभर में रावण दहन किया गया। आपको बता दें कि इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी लालकिला मैदान में रामलीला मंचन और रावण दहन में शामिल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+