Delhi: बाइक सवार बदमाशों ने केबल ऑफिस में घुसकर की फायरिंग, सामने आया Live वीडियो
delhi crime news: चंचल पार्क स्थित एक केबल ऑफिस में घुसकर बाइक सवाल तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस फायरिंग एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। वहीं, इस फायरिंग की लाइव फुटेज भी सामने आई है।

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली के चंचल पार्क स्थित एक केबल ऑफिस में बाइक सवार बदमाशों ने घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। दिन दहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई। फायरिंग होने की सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रणहौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि, जब तक बदमाश मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं, इस फायरिंग की लाइव फुटेज भी सामने आई है, जिसमें दो बदमाश फायरिंग करते हुए नजर आ रहे है।
Recommended Video
इस घटना के संबंध में डीसीपी आउटर हरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया, 'यह फायरिंग चंचल पार्क स्थित एक केबल ऑफिस में हुई है। जांच में पुलिस को पता चला कि तीन अज्ञात युवक वहां पर एक बाइक से आए थे। वे तीनों चंचल पार्क के सोमबाजार रोड पर स्थित केबल के ऑफिस पर पहुंचे। उनसे दो युवक ऑफिस के अंदर गए और कई राउंड फायरिंग की। घटना के समय केबल के ऑफिस में 22 वर्षीय हितेश अपने दो साथियों रोहन और वरुण के साथ बैठे हुए थे।
फायरिंग में हितेश को गोली मारी गई और आरोपी लड़के वहां से फरार हो गए। घायल को नजदीक के राठी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया कि हितेश को दो गोली लगी है। उसकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है। ऑफिस के बाहर 13 राउंड गोली के खाली कारतूस मिले हैं। जबकि ऑफिस के अंदर तीन खाली खोखे मिले हैं। इस मामले में अलग-अलग कई टीमें बना दी गई है। छानबीन किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज, लोकल इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications