Okhla Building Collapse: निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट की मिट्टी धंसी, 13 दबे, दो की मौत
Okhla Building Collapse: दिल्ली के ओखला फेज-2 इलाके में निर्माणाधीन इमारत की बेसमेंट की खोदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई। घटना में काम कर रहे मजदूर दब गए। जिसमें दो की मौत हो गई, तीन की हालत नाजुक बनी है।
Okhla Building Collapse: दिल्ली के ओखला फेज-2 इलाके में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन इमारत की बेसमेंट की खोदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई। घटना में काम कर रहे 7-8 मजदूर दब गए। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। आनन फानन नजदीकी अस्पताल में सभी को भर्ती कराया गया है।
हादसे में 2 की मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, डीसीपी (दक्षिणपूर्व) राजेश देव का कहना है कि खोदाई कैसे की जा रही थी? क्या उसके लिए परमिशन ली गई थी? दस्तावेजों की जांच और सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

500 स्क्वायर गज में बन रही थी बिल्डिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असिस्टेन्ट डिवीजनल ऑफिसर राजेश शुक्ला ने बताया कि निर्माणाधीन बिल्डिंग 500 स्क्वायर गज में तैयार की जा रही थी। जमीन की मिट्टी को हटाकर साइड में दीवार खड़ी की गई थी। लेकिन, अचानक मिट्टी धंसने से दीवार भरभराकर गिर गई। जिसमें काम कर रहे मजदूर दब गए। मौके पर 13 मजदूर काम कर रहे थे, जिसमें से 8 बचकर बाहर निकलगए। लेकिन, 5 अंदर ही दब गए। जिसमें से दो की मौत हो गई, जबकि तीन ही हालत नाजुक बनी हुई है।
#WATCH | Soil caved-in at an under-construction site in PS Okhla Industrial Area in Delhi earlier this evening, two deaths reported.
— ANI (@ANI) August 24, 2023
DCP (Southeast) Rajesh Deo says, "...A basement was being dug here and labourers were working here. The soil gave in and 7-8 people got buried,… pic.twitter.com/EW681qemA0












Click it and Unblock the Notifications