Delhi News: मंत्री राज कुमार आनंद ने किया सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल का निरीक्षण
Delhi News: दिल्ली सरकार के मंत्री राज कुमार आनंद ने बुधवार को स्वास्थ्य सेवाओं और साफ सफाई के मानकों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पटेल नगर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ निरीक्षण के समय चिकित्सा अधीक्षक, डॉक्टर्स और स्वच्छता पर्यवेक्षक के साथ अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

मंत्री राज कुमार आनंद ने बताया कि स्वच्छता पर्यवेक्षक द्वारा शौचालय निरीक्षण चार्ट में नियमित प्रविष्टियाँ पाई गई। जिससे 16 शौचालयों सहित 50 बेड के अस्पताल में हर दो घंटे में साफ-सफाई और रख रखाव की व्यवस्था का पता चला। यह भी स्पष्ट किया गया कि साफ-सफाई में खामियां पाए जाने पर सख्ती से निपटा जाएगा।
उन्होंने जानकारी दी कि पूरे अस्पताल को ताजा पानी उपलब्ध कराने के लिए और अधिक आरओ मशीनें लगाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं वा दवाओं के वितरण का भी जायजा लिया वहां उपस्थित मरीजों और उनके परिजन ने दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को सराहा। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें केजरीवाल सरकार की स्वास्थ्य से सम्बन्धित EWS स्कीम के बारे में भी बताया कि अगर कोई इलाज या सुविधा किसी अस्पताल में मौजूद न हो तो इस स्कीम के तहत वो अपना पूरा इलाज प्राइवेट या निजी अस्पतालों में भी करा सकता है। जिसका पूरा खर्च दिल्ली सरकार वहन करती है।












Click it and Unblock the Notifications