Delhi News: घर पहुंचने से पहले ही मनीष सिसोदिया की पत्नी पहुंची अस्पताल, मुलाकात के लिए HC से ली थी इजाजत

Delhi News: तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को एक दिन पहले ही हाई कोर्ट ने पत्नी से मिलने की इजाजत दी थी। यह फैसला सिसोदिया की पत्नी की खराब तबियत को लेकर लिया गया।

Delhi News

Delhi News: तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को दिल्ली की हाईकोर्ट ने बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति दी। इसके बावजूद मनीष सिसोदिया की पत्नी से मुलाकात न हो सकी। दरअसल, मनीष सिसोदिया के घर पहुंचने से पहले ही उनकी पत्नी की हालत बिगड गई। जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सिसोदिया की पत्नी ऑटोइम्यून डिसऑर्डर, मल्टीपल स्केलेरोसिस से पीड़ित हैं।

आपको बता दें कि बीते दिन यानी शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को अपनी पत्नी से मिलने की अनुमति दी थी। सिसोदिया ने पत्नी के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए जमानत मांगी थी। सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट ने सिसोदिया द्वारा एक अलग नियमित जमानत अनुरोध पर अपना आदेश सुरक्षित रखा था। इस महीने की शुरुआत में, हाईकोर्ट ने तिहाड़ जेल अधीक्षक को सिसोदिया और उनकी बीमार पत्नी के बीच हर दूसरे दिन एक घंटे के लिए वीडियो कॉल की अनुमति देने का निर्देश दिया।

दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को सिसोदिया की जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि उनके खिलाफ दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े आरोप गंभीर हैं। सिसोदिया को पहली बार 26 फरवरी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा गिरफ्तार किया गया था। वहीं, तिहाड़ जेल में घंटों पूछताछ के बाद 9 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें इसी मामले में गिरफ्तार किया था। बता दें, दिल्ली सरकार ने नवंबर 2021 में शराब नीति लागू की। लेकिन, भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच सितंबर 2022 के अंत में इसे खत्म कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+