Delhi News: केजरीवाल सरकार के मंत्री गोपाल राय ने बुलाई समीक्षा बैठक, ग्रामीण विकास कार्यों पर हुई चर्चा
Delhi News: दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा के लिए केजरीवाल सरकार के पर्यावरण और विकास मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को ग्रामीण विकास बोर्ड की बैठक बुलाई है। बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। यह बैठक आज दोपहर को दिल्ली सचिवालय में हुई। बैठक में ग्रामीण विकास बोर्ड के अधिकारियों के साथ ही वह विधायक भी मौजूद रहे। जिनके विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण इलाके आते हैं।
दिल्ली सरकार द्वारा विशेष शिविर लगाकर गांव से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 2 जनवरी को दिल्ली ग्रामोदय अभियान में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के गांवों में बदलाव लाने की कोशिश की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान एएनआई से बात करते हुए एलजी ने कहा कि मैं दिल्ली के गांव का दौरा करता रहता हूं और मैंने देखा है कि वहां सड़के, जल निकासी, स्वच्छता से संबंधित कई परेशानियां है। कुछ गांव के स्कूलों में भी दिक्कत है।

सक्सेना ने कहा कि दिल्ली भारत की राजधानी है। इसलिए यहां सब कुछ विश्व स्तरीय होना चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं है। दिल्ली के गांव में बदलाव लाने के प्रयास किया जा रहे हैं। पिछले साल मैंने पांच गांवों को गोद लिया और वहां बहुत काम किया है। हर गांव में अच्छी सड़के, साफ नाली, स्ट्रीट लाइट, पुलिस चौकी, खेल सुविधाएं, डिस्पेंसरी और एक डाकघर जैसी बुनियादी आवश्यकताएं होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications