Delhi New CM: हो गया तय! इस तारीख को ​दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण में आएंगे पीएम मोदी

Delhi New CM Name Announcement: दिल्ली में सरकार गठन को लेकर बीजेपी विधायक दल की बैठक (Delhi BJP Meeting) अब 19 फरवरी की शाम को होगी। पहले यह बैठक आज सोमवार को प्रस्तावित थी, लेकिन इसे अब स्थगित कर दिया गया है।

Delhi New CM

सूत्रों के अनुसार, अब यह बैठक बुधवार शाम को होगी, जिसमें पार्टी के विधायकों के बीच नई सरकार को लेकर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में विधायक दल के नेता को चुना जाएगा और वही दिल्ली का अगला ​सीएम होगा। इसके बाद 20 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

पीएम मोदी समेत ये नेता होंगे शामिल (Delhi New CM oath ceremony date)

दिल्ली में नई सरकार के गठन को लेकर सभी की निगाहें इस बैठक पर टिकी हैं। सूत्रों का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान को चुना गया है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, भाजपा और NDA शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम शामिल होंगे। इसके अलावा, विभिन्न उद्योगपति, फिल्मी हस्तियां, क्रिकेट खिलाड़ी, साधु-संत और राजनयिक भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार, इस कार्यक्रम में 12 से 16 हजार लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह की जिम्मेदारी भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुघ को सौंपा गया है। इन दोनों नेताओं की देखरेख में कार्यक्रम की सभी तैयारियां की जा रही हैं। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा अन्य कई प्रमुख नेता भी शामिल होंगे, जो भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का संचार करेंगे।

सीएम पद की रेस में कौन-कौन है? (Delhi New CM Name)

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद को लेकर कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इस पद के लिए प्रमुख दावेदारों में प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय का नाम लिया जा रहा है। प्रवेश वर्मा को मुख्यमंत्री पद के लिए एक मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल को हराया था और जाट समुदाय से आने के कारण उन्हें क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब से भी एक मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है।

इसके अलावा, भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और वरिष्ठ नेता सतीश उपाध्याय भी इस रेस में शामिल हैं। पार्टी के भीतर कई लोग मानते हैं कि इन नेताओं को दिल्ली में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए सीएम पद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

कुछ और नाम भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं, जिनमें पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय जैसे नेता शामिल हैं। ये सभी भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक हैं और पार्टी नेतृत्व इन सभी को लेकर गंभीर विचार कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+