Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi New CM: रेखा गुप्ता,सूद,सिरसा,इंद्रराज,महावर, 5 में से इस चेहरे पर BJP लगाएगी दांव? चौंका देगा यह नाम

Delhi New CM: दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, बुधवार शाम को होने वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद उसका एलान हो जाएगा। माना जा रहा है कि पार्टी में फैसला लेने वाली सर्वोच्च संस्था बीजेपी संसदीय बोर्ड में ही संभावित मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति ले ली जाएगी और विधायक दल की बैठक में उस नाम पर मुहर लग जाएगी।

बीजेपी ने विधायक दल की बैठक में दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और ओपी धनकड़ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दरअसल,8 फरवरी को ही दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और उसके बाद जितना समय गुजर चुका है, उसके चलते मुख्यमंत्री के नाम पर तरह-तरह की अटकलें लगती रही हैं। इसकी वजह ये है कि पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने से पहले सभी तरह के सामाजिक और राजनीतिक समीकरण को दुरुस्त करना चाहती है।

delhi new cm

Delhi New CM: मुख्यमंत्री की रेस के फाइनल राउंड में 5 नाम कौन?

बुधवार को जब यह तय होने जा रहा है कि 27 साल बाद बीजेपी दिल्ली का मुख्यमंत्री किसे बनाने जा रही है तो इस दिन सुबह पार्टी के अंदरूनी सर्किल में अचानक पांच विधायकों(MLA) के नाम की चर्चा तेज हो गई। इनमें से लगभग वही सारे नाम हैं, जो पिछले कई दिनों से वनइंडिया लगातार आपको बता रहा है।

दिल्ली बीजपी के एक बहुत ही भरोसेमंद सूत्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में होने वाली पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक से ठीक पहले वनइंडिया को उन पांच नामों की जानकारी दी है, जिनमें से किसी एक पर ही सहमति बनने की संभावना नजर आ रही है।

बीजेपी सूत्र का कहना है कि "रेखा गुप्ता, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्रराज सिंह और अजय महावर अब फाइनल रेस में आगे निकल गए हैं। शीर्ष नेतृत्व सभी समीकरण को देखते हुए इन्हीं में से एक नाम पर सहमति जता सकता है और ये सभी नाम संघ के लिए भी अनुकूल ही हैं।"

Delhi New CM News: घोंडा से दूसरी बार बड़ी जीत दर्ज करने वाले अजय महावर सबको छोड़ सकते हैं पीछे?

हम बता दें कि शालीमार बाग से एमएलए चुनी गईं रेखा गुप्ता, जनकपुरी से चुने गए आशीष सूद, राजौरी गार्डन से नव-निर्वाचित विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा और बवाना सीट से जीत दर्ज करने वाले रविंद्र इंद्रराज सिंह के सीएम बनाए जाने की संभावनाओं की चर्चा हम पहले भी कर चुके हैं।

लेकिन, फाइनल राउंड में जिस नाम को लेकर ज्यादा अटकलें हैं, वे हैं घोंडा सीट से जीत दर्ज करने वाले अजय महावर का। भाजपा सूत्रों के मुताबिक मूल रूप से राजस्थान से आने वाले महावर के परिवार का ताल्लुक अब झारखंड से है, लेकिन अब दिल्ली में वह पूरी तरह से जम चुके हैं।

ये संघ (RSS) के भी भरोसेमंद हैं और घोंडा से उन्होंने लगातार दूसरी बार भी बड़ी जीत दर्ज की है। इस बार उन्होंने आम आदमी पार्टी के गौरव शर्मा को 26,058 वोटों के अंतर से पराजित किया है। बीजेपी सूत्र के अनुसार ये वैश्य समाज से आते हैं।

Delhi BJP CM: 20 फरवरी को दिल्ली के नए मुख्यमंत्री लेंगे शपथ

दिल्ली विधानसभा का चुनाव 5 फरवरी, 2025 को हुआ था। वोटों की गिनती 8 फरवरी को की गई। 70 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी ने दो-तिहाई से भी ज्यादा बहुमत जुटाते हुए 48 सीटें जीत लीं और सत्ताधारी आम आदमी पार्टी सिर्फ 22 सीटों पर ही सिमटकर रह गई। दिल्ली विधानसभा का यह तीसरा चुनाव है, जिसमें कांग्रेस पार्टी का खाता भी नहीं खुल सका है।

नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण 20 फरवरी (गुरुवार) को दिल्ली के रामलीला मैदान में होना है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी समेत केंद्र सरकार के मंत्रियों के साथ ही भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के मौजूद रहने का कार्यक्रम है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+