Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi New CM: दिल्ली में नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी के बाद, AAP से कैसे मेयर पद भी छीन सकती है BJP? गणित समझिए

Delhi New CM News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) की धमाकेदार जीत ने आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली नगर निगम (MCD) की सत्ता पर भी ग्रहण लगा दिया है। एमसीडी (MCD) 2022 से 'आप'के कब्जे में है, लेकिन हाउस में बदले राजनीतिक समीकरण की वजह से सत्ताधारी दल (आम आदमी पार्टी) से मेयर का पद भी छिनने का खतरा पैदा हो गया है।

2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 11 निगम पार्षद चुनकर विधायक (MLA) बन गए हैं। इससे पहले बीजेपी की पार्षद कमलजीत सहरावत के पश्चिम दिल्ली से सांसद चुने जाने की वजह से उनकी सीट भी अभी तक खाली पड़ी हुई है। इस तरह से अब कुल मिलाकर एमसीडी में 12 पार्षदों की सीट खाली हो चुकी है।

delhi new cm

Delhi New CM: दिल्ली चुनाव 11 पार्षद बन गए विधायक, 8 BJP से और 3 AAP से चुने गए

दरअसल, इस बार दिल्ली चुनाव में सभी दलों से कुल 22 पार्षद चुनाव मैदान में थे। बीजेपी ने 11 को टिकट दिया था, जिनमें से 8 एमएलए चुने गए। ये हैं-

1) रविंद्र नेगी- पटपड़गंज

2) नीलम पहलवान- नजफगढ़

3) रेखा गुप्ता- शालीमार बाग

4) शिखा राय- ग्रेटर कैलाश

5) उमंग बजाज- राजेंद्र नगर

6) गजेंद्र दराल- मुंडका

7) पूनम शर्मा- वजीरपुर

8) चंदन चौधरी- संगम विहार

बाकी 3 पार्षद 'आप' के टिकट पर चुनाव लड़कर जीते हैं-

9) पुनरदीप सिंह साहनी- चांदनी चौक

10) प्रेम चौहान- देवली

11) आले मोहम्मद इकबाल- मटिया महल

Delhi CM Candidate: 'आप' की सरकार गई, अब मेयर पद पर भी मंडराया खतरा

इस तरह एमसीडी हाउस में अब 'आप' के 119, बीजेपी के 112 और कांग्रेस के 8 पार्षद रह गए हैं। सूत्रों का कहना है कि एमसीडी एक्ट में मेयर चुनाव से पहले पार्षदों की खाली पड़ी सीटों पर चुनाव करवाया जाना अनिवार्य नहीं है। ऐसे में अगर मेयर चुनाव करवाया जाता है तो भाजपा की जीत की संभावना बढ़ सकती है।

Delhi New CM: MCD में कैसे बिगड़ रहा है AAP का गणित?

क्योंकि,सूत्रों के अनुसार मेयर चुनाव में दिल्ली के सभी सांसद और 12 एमएलए भी वोट डालते हैं। दिल्ली में लोकसभा के सभी 7 सांसद बीजेपी के हैं और राज्यसभा के 3 सांसद 'आप' के टिकट पर चुनाव जीते हैं। इनमें से स्वाति मालीवाल पार्टी और इसके सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बगावत का झंडा उठा चुकी हैं।

वहीं,सूत्रों का कहना है कि 12 एमएलए को मेयर चुनाव में वोट डालने का अधिकार विधानसभा के अध्यक्ष देते हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार के दौरान 'आप'के 11 और बीजेपी के 1 विधायक को यह अधिकार देने की परंपरा अपनाई गई थी। ऐसे में सूत्र बताते हैं कि बीजेपी भी 'आप' के 1 विधायक को यह अधिकार दे सकती है।

इस तरह से 7 सांसदों और 11 एमएलए के दम पर भाजपा का पलड़ा भारी हो सकता है। क्योंकि, इस तरह से बीजेपी का वोट 112+18=130 तक पहुंच सकता है। मौजूदा माहौल में अगर स्वाति मालीवाल ने बीजेपी उम्मीदवार का समर्थन किया या मतदान से अलग भी रहीं तो भी बीजेपी की स्थिति और बेहतर हो सकती है। जबकि 'आप' 119+3= 122 तक ही अटक सकती है।

अगर कांग्रेस 'आप'को समर्थन दे दे तो भी यह आंकड़ा 122+8=130 तक ही पहुंचता है। हालांकि, जानकार बताते हैं कि दिल्ली चुनाव में जिस तरह से दोनों दलों में तल्खी आई है, उसके लिए मतदान के बहिष्कार का विकल्प चुनना ज्यादा आसान हो सकता है। इस तरह से सरकार गंवाने के बाद'आप'के हाथ से मेयर पद भी छिनने की आशंका गहरा रही है।

एमसीडी मेयर का चुनाव प्रति वर्ष प्रथम चक्र की पहली बैठक में होता है, जो कि अप्रैल से शुरू हो रही है। इस बार इस पद के लिए कोई भी पार्षद खड़ा हो सकता है, क्योंकि यह सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+