Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में कब होगी बारिश? IMD ने जारी किया अलर्ट, अभी और बढ़ेगी ठिठुरन

Delhi NCR Weather Update: नए साल के पहले ही दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सर्दी का सितम देखने को मिला है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चादर ने दिल्ली-NCR को अपनी आगोश में ले लिया है। मौसम विभाग (IMD) ने अब बारिश की चेतावनी जारी कर ठिठुरन और बढ़ने के संकेत दिए हैं।

गुरुवार सुबह दिल्ली के बड़े हिस्से में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी (Visibility) अचानक गिर गई। इसका सीधा असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ा है। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, वहीं सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही।

delhi ncr weather update

Delhi NCR Weather: दिल्ली में आज कितना रहेगा न्यूनतम तापमान?

मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। बर्फीली हवाओं के कारण 'फील लाइक' टेम्परेचर (महसूस होने वाली ठंड) इससे कहीं ज्यादा रहा। दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे दिन में भी राहत मिलने की उम्मीद कम है।

Delhi NCR Rain Alert: बारिश से बढ़ेगी मुसीबत

मौसम विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली-NCR में जल्द ही सीजन की पहली बारिश हो सकती है। एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश के बाद ठंड और गहराने की आशंका है। IMD ने 1 से 3 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटों में रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन उसके बाद पारा दोबारा तेजी से गिरेगा। अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री नीचे बने रहने की संभावना है।

Delhi NCR Weather: कड़ाके की सर्दी और 'बेहद खराब' हवा

ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी दिल्ली वालों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। आज दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 373 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है। कोहरे और कम तापमान के कारण प्रदूषक कण जमीन के करीब जमा हो गए हैं, जिससे सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+