Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने बढ़ाई टेंशन, 26 जनवरी से पहले बारिश को लेकर आया नया अपडेट
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का डबल अटैक जारी है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच प्रदूषण ने एक बार फिर 'खतरे के निशान' को पार कर लिया है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि प्रशासन को 24 दिन बाद दोबारा GRAP-4 की सबसे कड़ी पाबंदियां लागू करनी पड़ी हैं।
रविवार की सुबह दिल्ली पूरी तरह से सफेद चादर में लिपटी नजर आई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सफदरजंग इलाके में विजिबिलिटी शून्य (0 मीटर) दर्ज की गई, जबकि पालम में यह 350 मीटर के करीब रही। अक्षरधाम, निजामुद्दीन, बारापुला और डीएनडी जैसे व्यस्त रूटों पर घने कोहरे के कारण यातायात की रफ्तार थम सी गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

Weather Today: दिल्ली-NCR में GRAP-4 लागू
दिल्ली की हवा एक बार फिर 'गंभीर' (Severe) कैटेगरी में पहुंच गई है। शनिवार शाम को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 428 दर्ज किया गया। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने तत्काल प्रभाव से ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू कर दी हैं। इसके तहत दिल्ली में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाहरी ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। साथ ही, सभी प्रकार के निर्माण और ध्वस्तीकरण (C&D) कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
Delhi Schools Closed: स्कूलों-दफ्तरों के लिए नई गाइडलाइंस
प्रदूषण के आपातकालीन स्तर को देखते हुए प्रशासन ने शैक्षणिक संस्थानों और दफ्तरों के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली-एनसीआर के जिलों (गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर) में कक्षा 6 से 9 और 11वीं तक की कक्षाएं अब हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) में चलेंगी। वहीं, सरकारी और निजी दफ्तरों को सलाह दी गई है कि वे अपने 50% कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' की सुविधा दें।
Delhi NCR Weather Tomorrow: कल कैसा रहेगा मौसम?
कल यानी सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के मौसम में हल्का बदलाव आने के संकेत हैं। सुबह के समय मध्यम कोहरा छाया रहेगा, लेकिन आज की तुलना में विजिबिलिटी में थोड़ा सुधार होने की उम्मीद है।
न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जो 7 डिग्री सेल्सियस से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे रात की ठंड में थोड़ी कमी आएगी। कल शाम से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ जाएगी। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। प्रदूषण से फिलहाल बड़ी राहत की उम्मीद नहीं है और ग्रैप-4 की पाबंदियां कल भी जारी रहेंगी।
26 January Weather Forecast: क्या 26 जनवरी के दिन होगी बारिश?
गणतंत्र दिवस की परेड और कार्यक्रमों को लेकर मौसम विभाग और निजी एजेंसी 'स्काईमेट' ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। एक्सपर्ट के अनुसार, 17 से 20 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी, जिससे हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। हालांकि, 23 से 26 जनवरी के बीच उत्तर भारत में एक और तीखी शीतलहर (Cold Wave) आने का अनुमान है, जिससे गणतंत्र दिवस पर कड़ाके की ठंड और घना कोहरा परेड के दौरान चुनौती बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications