Delhi Ncr Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज फिर बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए मंगलवार का दिन बेहद खुशनुमा रहा, क्योंकि सुबह 10:30 बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान सड़कों पर जलभराव हो गया, लेकिन सबसे बड़ी बात यह थी कि दिल्ली एनसीआर के लोग जो गर्मी और भीषण उमस से जूझ रहे थे। उनको राहत मिल गई। आइए जानते हैं आज 1 अक्टूबर के दिन कैसा रहेगा दिल्ली एनसीआर के मौसम का मिजाज?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का ताजा अपडेट बताता है कि आज भी दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अनिश्चितता बनी रहेगी। मौसम विभाग ने 1 और 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम की तस्वीर दर्शाती है कि दिन भर धूप और बादलों का मिश्रण रहेगा।
Delhi NCR Weather: उमस बढ़ा सकती है बेचैनी: ऑरेंज अलर्ट जारी
हालांकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है, लेकिन वातावरण में बढ़ी हुई नमी (Humid) लोगों की बेचैनी बढ़ा सकती है। AccuWeather के डेटा के अनुसार, इसका अंदाजा 'RealFeel' तापमान 40 डिग्री से लगाया जा सकता है, जो बताता है कि उमस के कारण गर्मी का एहसास अधिक रहेगा।इसके अलावा, लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की ज़रूरत है क्योंकि मौसम विभाग ने 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।
दो और तीन अक्टूबर का मौसम: गरज के साथ बौछारें
बुधवार के बाद, गुरुवार (2 अक्टूबर) को भी दिल्ली-एनसीआर का मौसम अस्थिर बना रहेगा। मौसम विभाग ने आज और कल दोनों दिन अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की है। तीन अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में मौसम आंशिक रूप से धूप वाला रहेगा और उमस बनी रहेगी, हालांकि कुछ हिस्सों में गरज के साथ तूफानी बौछारें (thunderstorm) पड़ने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications