यूपी से दिल्ली आने-जाने के लिए करें इन रास्तों का प्रयोग, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें खबर

Delhi NCR Traffic Alert Today, दिल्ली। अगर आप को दिल्ली से गाजियाबाद और नोएडा आना-जाना है तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। दरअसल, किसान प्रदर्शनक को देखते हुए पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर समेत कई रास्तों को बंद कर दिया गया है। ऐसे में लगने वाले जाम को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक अलर्ट जारी करते हुए इन रास्तों से बचने की सलाह दी है। अगर आप ट्रैफिक अलर्ट को पढ़े बगैर घर से निकलते हैं तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।

Delhi NCR Traffic Alert today: Ghazipur border has been closed

दरअसल, तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले काफी दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए है, वो अभी पिछने हटने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान हुई हिंसा के बाद केंद्र और राज्य सरकार ने आंदोलनकारी किसान संगठनों पर सख्ती बढ़ी दी है। यूपी सरकार ने गाजीपुर बॉर्डर समेत प्रदेश में हर जगह किसान आंदोलन खत्म कराने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद माहौल बदल गया है।

वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अलर्ट जारी कते हुए लोगों से इन रास्तों से बचने की सलाह दी है। ट्रैफिक अलर्ट के मुताबिक, नेशनल हाईवे-24, गाजीपुर बॉर्डर आने और जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है। जिसके बाद ट्रैफिक को डायवर्जन किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, एनएच 24, एनएच 9, रोड नंबर 56, 57 ए, कोंडली, पेपर मार्केट, टेल्को टी पॉइंट, ईडीएम मॉल, अक्षरधाम और निजामुद्दीन खट्टा से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। इलाके में ट्रैफिक बहुत भारी है।

वहीं, सिंघु, औचंदी, मंगेश, सबोली, पियाउ मनियारी सीमाएं बंद हो गईं। लामपुर, सफियाबाद, सिंघु स्कूल और पल्ला टोल टैक्स सीमाएं खोली गईं। DSIDC नरेला के पास NH44 से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि बाहरी रिंग रोड, GTK रोड और NH 44 पर जाने से बचें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+