Delhi-NCR News: नए साल के जश्न में कहीं न पड़े भंग, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी की ये प्रमुख पाबंदियां
New Year Celebration:पूरे देशभर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन की विशेष तैयारियां जारी हैं। सभी का अलग-अलग प्लान है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने व कोई अप्रिय घटना को रोकने के लिए लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आसपास नियम कड़े कर दिए है।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर होगी। यहां तक की शरारी तत्वों पर निगरानी बनी रहेगी। आइए आपको रूबरू कराते हैं दिल्ली-NCR में नए साल की पाबंदियों से...

- 31 दिसंबर को रात 9 बजे के बाद दिल्ली मेट्रो के राजीव चौक स्टेशन से बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, यात्रियों के प्रवेश पर कोई रोक नहीं है और आखिरी ट्रेन तक इसकी इजाजत होगी। इसे छोड़कर सभी लाइनें सामान्य रूप से काम करेंगी।
- दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में नए साल की पूर्व संध्या को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। साथ ही कहा गया है कि उन स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी, जहां लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद है।
- दिल्ली पुलिस ने जनता से नशे में गाड़ी चलाने से बचने की अपील की। चेतावनी दी कि लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियां इस बार सख्त कार्रवाई करेंगी।
- इस बीच, गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पांच या अधिक लोगों की गैरकानूनी सभा को प्रतिबंधित कर दिया गया। गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने कहा कि रविवार और सोमवार के लिए अनधिकृत जुलूस, धार्मिक प्रार्थनाएं आयोजित करना और सार्वजनिक स्थानों पर शराब के सेवन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
- इन दिनों सरकारी प्रतिष्ठानों के एक किलोमीटर के दायरे में बिना विशेष अनुमति के निजी ड्रोन के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध है। पुलिस ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए किसी भी शरारती तत्व को ऐसी गतिविधियों को अंजाम देने से रोका जाना चाहिए जिससे प्रतिकूल माहौल बनने की संभावना हो।
इन स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर
कनॉट प्लेस, इंडिया गेट, एयरोसिटी, कुतुब मीनार, ग्रेटर कैलाश, साकेत मॉल, नेताजी सुभाष प्लेस, मुखर्जी नगर क्षेत्र, वसंत कुंज मॉल, ईडीएम मॉल, पैसिफिक मॉल, चंपा गली, हडसन लेन जैसे स्थानों पर होगी। हौज खास और अन्य भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पुलिस की पैनी नजर होगी।कनॉट प्लेस इलाके में रात 8 बजे के बाद ट्रैफिक नियंत्रित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications