Delhi-NCR Weather: हल्की धूप और Unhealthy हवा के बीच कैसा रहेगा आज का दिन?

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है, जो स्पष्ट रूप से ठंड की हल्की आहट का संकेत दे रहा है। सुबह और रात के न्यूनतम तापमान में आई कमी ने यह अहसास करा दिया है कि अब गर्मियां विदा हो चुकी हैं। हालांकि, दिन का अधिकतम तापमान अभी भी 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

पूरे एनसीआर में मौसम साफ है और धूप खिल रही है, जिससे दिन में हल्की गर्माहट बनी रहेगी। लेकिन इस सुहावने मौसम के बीच एक गंभीर चिंता भी बरकरार है- पूरे क्षेत्र में एयर क्वालिटी (Air Quality) अभी भी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है, जो खुली हवा में सांस लेने वालों के लिए एक बड़ी चुनौती है।

delhi ncr weather

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम (Delhi Weather Today)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह 10:05 बजे वर्तमान तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है, जिसका Real Feel 28 डिग्री सेल्सियस है। आज दिनभर तेज धूप (Sunny) रहेगी और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। रात में मौसम साफ (Clear) रहने और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है।

गाजियाबाद में कैसा रहेगा आज का मौसम (Ghaziabad Weather)
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सुबह 10:03 बजे तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और RealFeel 28 डिग्री सेल्सियस है। यहां भी मौसम साफ और धूप वाला (Sunny) रहेगा, जिसमें अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस है और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

फरीदाबाद में कैसा रहेगा आज का मौसम (Faridabad Weather)
हरियाणा के फ़रीदाबाद में सुबह 10:04 बजे वर्तमान तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है। आज यहां दिन भर भरपूर धूप (Plenty of sunshine) रहने का पूर्वानुमान है, जिसके साथ अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

गुरुग्राम में आज का मौसम (Gurgaon Weather)
गुरुग्राम (गुड़गांव) में सुबह 10:04 बजे तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है। यहां धूप हल्की धुंध भरी (Hazy sunshine) रह सकती है और दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जो एनसीआर में सबसे कम है। रात में मौसम साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

नोएडा में आज का मौसम (Noida Weather )
उत्तर प्रदेश के नोएडा में सुबह 10:00 तक वर्तमान तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है। आज मौसम धूप वाला (Sunny) रहेगा, जिसमें अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+