Delhi Crime: दिल्ली में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, नजफगढ़ ढाबे के फ्रीजर में मिला महिला का शव, प्रेमी गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने कहा कि मंगलवार (14 फरवरी) को नई दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक फ्रीजर से 25 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया। पीड़िता दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली थी।

DELHI POLICE

दिल्ली में फिर से श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। उत्तम नगर की एक महिला का शव नजफगढ़ के मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक ढाबे के फ्रीजर में मिला। दिल्ली पुलिस ने कहा कि आरोपी साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच चल रही है। दिल्ली पुलिस ने महिला का शव ढाबे के फ्रीजर से बरामद किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृतका आरोपी साहिल गहलोत की प्रेमिका थी। कुछ दिनों पहले ही साहिल गहलोत की शादी किसी और युवती से तय हुई थी। इस शादी की खबर के बाद से मृतका और साहिल गहलोत में खटपट चल रही थी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

दिल्ली पुलिस ने बताया कि मृतका की उम्र 25 साल है और वह दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की करीब दो से तीन दिन पहले हत्या कर दी गई थी और उसके शव को दिल्ली के नजफगढ़ के मित्रांव गांव में एक ढाबे में फ्रीजर के अंदर रखा गया था। अधिकारियों ने कहा, "साहिल गहलोत के रूप में पहचाने जाने वाले ढाबा मालिक को संदेह के आधार पर पकड़ा गया है।'' शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतका और आरोपी के बीच है प्रेम संबंध

एडिशनल डीसीपी (द्वारका) विक्रम सिंह ने कहा कि मित्रांव गांव निवासी साहिल गहलोत और पीड़िता के बीच प्रेम संबंध थे। मामले की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी किसी अन्य महिला से शादी करने जा रहा था। किसी अन्य महिला से शादी के बारे में पता चलने पर पीड़िता ने आपत्ति जताई और उससे शादी करने के लिए जोर दिया था। इससे बौखलाए आरोपी ने उसकी हत्या कर दी और शव को फ्रीजर में छिपाकर अपने ढाबे पर रख दिया। उन्होंने कहा, "घटना करीब दो से तीन दिन पहले हुई थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+