दिल्ली एमसीडी चुनाव: राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा- 18 मई से पहले कराएंगे इलेक्शन
नई दिल्ली, 09 मार्च: राजधानी दिल्ली में नगर निगमों के चुनावों को लेकर राज्य चुनाव आयोग आने वाले दिनों में घोषणा करेगा। आयोग के आज, 9 मार्च को तारीखों का ऐलान करना था लेकिन फिलहाल तारीखों का ऐलान नहीं हो का है। दिल्ली के चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने बताया है कि हमें आज तारीखों की घोषणा करनी थी लेकिन केंद्र सरकार ने कुछ ऐसे मुद्दे उठाए हैं जिनकी हमें कानूनी तौर जांच करनी है। ऐससे में हम फिलहाल एमसीडी चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं कर पाएंगे। इसके लिए हमें कुछ और दिन लगेंगे लेकिन हम ये साफ कर देना चाहते हैं कि 18 मई से पहले चुनाव कराया जाएगा। दिल्ली की तीनों एमसीडी की 272 सीटों पर चुनाव होना है।

बताया गया है कि राज्य चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए सभी तैयारी पूरी कर चुका है। चुनाव आयोग नगर निगमों के चुनाव के लिए सभी स्थानीय निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट सूची भी जारी कर चुका है। बता दें कि दिल्ली में नगर निगम में बीते कुछ चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहा है। इस चुनाव में भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications