दिल्ली के बंटी-बबली: बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड दिल्ली यूनिवर्सिटी में सप्लाई करते थे ड्रग्स,ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे
दिल्ली के बंटी-बबली: बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड दिल्ली यूनिवर्सिटी में सप्लाई करते थे ड्रग्स, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे
नई दिल्ली, 19 जुलाई: फिल्म बंटी-बबली तो याद होगी आपको, जिसमें दोनों बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड मिलकर चोरी करते हैं। कुछ ऐसा ही मामला दिल्ली में भी देखने को मिला है। दिल्वी पुलिस क्राइम ब्रांच ने सोमवार को उत्तरी दिल्ली में एक 25 वर्षीय मॉडल और उसकी प्रेमिका के पास से एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 1.010 किलोग्राम मादक पदार्थ (ड्रग्स, चरस, गांजा) जबत किया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि आरोपियों की पहचान शुभम मल्होत्रा उर्फ सनी (मॉडल) और कीर्ति (27) के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस के आसपास ड्रग्स सप्लाई करते थे।

ड्रग्स सप्लाई के रैकेट को चलाता था मॉडल सनी
दिल्ली पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली यूनिवर्सिटी इलाके के आसपास कुछ लोग ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने जब मैटर की जांच की तो पता चला कि सनी इस रैकेट का मुख्य कड़ी था। सनी इन रैकेट को चलाता था। असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर सचिन सिंह ने बताया कि सनी हिमाचल प्रदेश के मलाणा से ड्रग्स खरीद कर दिल्ली यूनिवर्सिटी के इलाकों में सप्लाई करता था।

ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
12 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि सनी पिछले दो-तीन दिनों से हिमाचल प्रदेश में है और सुबह छह से सात बजे के बीच अपनी कार से सिंघू बार्डर से दिल्ली लौटेगा। पुलिस ने सिंघू बॉर्डर पर जाल बिछाया लेकिन तेज बारिश और कार की खतरनाक रफ्तार के चलते कार को रोका नहीं जा सका। इसके बाद पुलिस टीम ओल्ड गुप्ता कॉलोनी की ओर दौड़ी, जहां सनी रहता था और दूसरी टीम सनी की कार का पीछा कर रही थी। ऐसे दिल्ली पुलिस ने इस आरोपी को गिरफ्तार किया।

ड्रग्स केस के तहत दर्ज किया केस
इसके बाद द नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी सनी ने खुलासा किया कि उसने 2016 में धूम्रपान और ड्रग्स का सेवन करना शुरू कर दिया था और अपने खर्चों को पूरा करने के लिए उसने अपने दोस्तों को भी ड्रग्स बेचना शुरू कर दिया था।

हिमाचल से ड्रग्स खरीद कर दिल्ली में करता था सप्लाई
जब सनी ने देखा कि इस धंघे में उनको बहुत ज्यादा फायदा है और मार्जिन भी अधिक है तो उन्होंने हिमाचल प्रदेश के कसोल और मलाणा से अधिक ड्रग्स खरीदना शुरू कर दिया और अपनी प्रेमिका कीर्ति के साथ मिलकर इसको दिल्ली में बेचना शुरू किया। प्रेमिका कीर्ति ग्रजुएट हैं और ड्रग पेडलिंग में सनी की पार्टनर थीं। पुलिस ने कहा है कि हम प्रतिबंधित सामग्री को कैसे और कहां से लाया जा रहा था इसका पता लगा रहे हैं और इसको कौन-कौन खरीद है, इसकी भी जांच कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने कैसे शुरू की जांच
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा का कहना है कि दिल्ली विश्वविद्यालय को कुछ लोगों द्वारा ड्रग्स की आपूर्ति करने की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की। हमें टिप मिला था कि दिल्ली विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय के आस-पास ड्रग्स और गांजे की सप्लाई की जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications