बस मार्शल के मुद्दे पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज का बड़ा आरोप, कहा- "LG एक्सपोज हो गए"

Saurabh Bhardwaj On Bus Marshals: दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बस मार्शलों के मसले को लेकर बीजेपी और LG पर बड़ा आरोप लगाया है। सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि 10,000 से ज़्यादा भाई-बहन बस मार्शल के रूप में बसों में महिलाओं की सुरक्षा कर रहे थे। लेकिन BJP के LG ने इन हज़ारों बस मार्शलों को एक झटके में नौकरी से निकाल दिया।

"दिल्ली सरकार कई बार पत्र लिख चुकी है"

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार LG साहब को कई बार पत्र लिखकर बस मार्शलों की बहाली के लिए पत्र लिख चुकी है। BJP चुनाव तक बस मार्शलों को धोखे में रखकर फ़ायदा उठाना चाहती है, उनकी मंशा इन्हें नौकरी देने की नहीं है।

Saurabh Bharadwaj

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, "जब विजेंद्र गुप्ता सीएम आतिशी से मिलने आए, तब भी उन्होंने यही कहा था। पूरे कैबिनेट ने मीटिंग करके नोट्स पर साइन करके एलजी साहब को भेजा लेकिन अभी तक पास नहीं हुआ। अधिकारी से लेकर हर कोई कह रहा है कि सर्विसेज के लिए कानून बनाने का अधिकार एलजी के पास है।

"एलजी एक्सपोज हो गए"

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, मैंने और पूरी कैबिनेट ने साइन करके 10 दिन पहले भेजा और कहा कि जबतक कानून नहीं बनता तबतक इन्हें उसी तरह रखा जाए जैसे पहले कार्यरत थे, वैसे ही रख लें। आपने पहले कहा सीएम के कहने पर निकाला था लेकिन अब सीएम ख़ुद कह रही हैं कि इन बस मार्शल को रख लें लेकिन आप नहीं रख रहे। आप एक्सपोज हो गए हैं और एलजी साहब की तरफ से कल एक नोट सरकार को भेजा और उस नोट में साफ़ लिखा है कि बस मार्शल को वापस बुलाने का कॉल एलजी का है, सरकार का नहीं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+