दिल्‍ली सरकार के मंत्री ने खोली निलंबित BJP विधायकों की पोल, बोले- 'काली इंक वाला पानी लाकर यमुना...'

दिल्‍ली विधानसभा में गुरुवारको उपराज्‍यपाहल के अभिभाषण के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सदन में हंगामा करने वाले भाजपा के सात विधायकों को विधानसभा अध्‍यक्ष ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही हंगामा करने वाले भाजपा के इन सात विधायकों का मामला विशेषाधिकार समिति के पास भेजा गया है।

bjp

भाजपा विधायकों के निलंबन और उनका मामला विशेषाधिककार समिति को सौंपे जाने के मामले में दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए मीडिया के सामने कुछ घटनाएं उजागर की है जो भाजपा विधायकों ने सदन में की। जिसके कारण उनका मामला विशेषाधिकाकार समिति को सौंपना पड़ा

मुख्‍यमंत्री अर‍विंद केजरीवाल की कैबिनेट में शामिल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा भाजपा के विधायक तरह-तरह के हथकंडे अपना कर सदन में रुकावट पैदा करते हैं। उन्‍होंने पिछली बार BJP विधायक एक बोतल में काला पानी ले आये और कहने लगे, ये यमुना का पानी है। जब उसकी जांच हुई तो पता चला कि इन्होंने पानी में स्याही डालकर उसे काला किया था। '

इसके साथ ही मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया सर्दी में लोगों के ठंड से मरने को लेकर झूठ बोला जबकि ये वो मृत लोग थे जो सड़क दुर्घटना या किसी और करण से पुलिस को मृत मिले थे। उन्‍होंने बताया कि उनकी ऐसी हरकतों और ऐसे बुरे आचरण का मामला विशेषाधिकार समिति को भेजा गया है जब तक रिपोर्ट नहीं आती इन्हें विधानसभा सत्र से सस्पेंड रखा जाये!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+