मुश्किल में केजरीवाल के मंत्री, दर्ज होगा मनी लॉन्ड्रिंग का नया केस

आप मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ दर्ज होगा मनी लॉन्ड्रिंग का नया केस

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें फिर से बढ़ सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का नया मामला दर्ज करेगा। ईडी का ये फैसला बीते हफ्ते सीबीआई के जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद आया है।

Delhi minister satyendra jain in trouble as ED decides to file fresh case

सत्येंद्र जैन के घर बीते शुक्रवार को सीबीआई ने छापेमारी की थी, जैन ने ही ट्विटर पर इस बाबत जानकारी दी थी। जैन पर 4.63 करोड़ की लॉन्ड्रिंग का आरोप है। उन पर प्रयास इन्फो सोल्युशन्स, अकीचंद डेवेलेपर्स और मंगलायतन प्रजोक्ट प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है।

जून में सीबीआई ने मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़े आरोपों की जांच के चलते जैन के घर छापा मारा था। सीबीआई ने जैन की पत्नी से भी इस बाबत पूछताछ की थी। सीबीआ ने अप्रैल में जैन के खिलाफ जांच शुरू की थी। सत्येंद्र जैन लगातार विवादों में रहे हैं, उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। आप से निष्कासित मंत्री कपिल मिश्रा भी उन पर घोटालों का आरोप लगाते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+