Good News: जल्द Delhi मेट्रो में टोकन और स्मार्ट कार्ड की नहीं होगी जरूरत, ये होगा नया सिस्टम

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) एक नई व्यवस्था इस महीने के अंत तक शुरू करने की तैयारी में है। जिसकी मदद से यात्रियों का सफर और सहज बन जाएगा।

Delhi Metro: बेहतर यात्री सेवाएं सुनिश्चित करने वाली दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) अब एक नई व्यवस्था को लेकर आ रहा है। जिसमें स्मार्टफोन के मदद से दिल्ली मेट्रो स्टेशनों में एंट्री और एग्जिट करने की इजाजत मिल सकेगी।

यानी कि यात्री स्मार्टफोन का उपयोग करके क्यूआर कोड स्कैन करके स्मार्ट कार्ड और टिकट खरीद सकेंगे। अभी तक यात्री स्मार्ट कार्ड या टोकन का इस्तेमाल कर रहे थे। आइए जानते हैं कि कैसे करेगा काम?

Delhi Metro

कैसे करें इस्तेमाल?

नई क्यूआर कोड तकनीक का उपयोग करके ई-टिकट बनाने के लिए यात्रियों को दिल्ली मेट्रो रेल ऐप का उपयोग करना होगा। यह सॉफ्टवेयर ऑनलाइन पेमेंट के विभिन्न तरीकों से लैस है। मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने के लिए सवारियों को केवल अपने फोन को ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट पर लगे क्यूआर कोड स्कैनर के करीब लाना होगा।

जनता के लिए नई टिकटिंग प्रणाली शुरू करने से पहले, डीएमआरसी ने पूरी प्रणाली का इंस्पेक्शन किया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन इस नई व्यवस्था को महीने के अंत तक शुरू करने की योजना बना रहा है।

क्यूआर कोड आधारित पेपर टिकट

डीएमआरसी ने 8 मई, 2023 को यात्रियों के लिए क्यूआर कोड-आधारित पेपर टिकट का ऐलान किया था। वर्तमान में, हर स्टेशन में दो ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट पर लगाए गए हैं। ताकि, यात्री क्यूआर कोड वाले पेपर टिकट का उपयोग कर सकें। भविष्य में टोकन सिस्टम को हटा दिया जाएगा, जिससे यात्रियों का मेट्रों सफर सहज और परेशानी मुक्त रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+