दिल्ली: दीवार तोड़ कर निकल गई बिना ड्राइवर की मेट्रो, तस्वीरों में हादसा

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कालकाजी से बॉटनिकल गार्डन तक के मेट्रो रूट पर मंगलवार को हादसा हुआ है। मेजेंटा लाइन के इस रूट पर अगले हफ्ते मेट्रो सेवा का उद्घाटन होना था। ट्रायल के दौरान बिना ड्राइवर की मेट्रो दीवार तोड़कर बाहर निकल गई। अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। यह मेट्रो रूट ड्राइवरलेस होगा। 25 दिसंबर को मेजेंटा लाइन की शुरुआत होनी है, खुद पीएम नरेंद्र मोदी इस रूट पर मेट्रो का उद्घाटन करने वाले हैं।

तकनीकी वजह से हादसा

तकनीकी वजह से हादसा

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तकनीकी कारणों की वजह से हुआ। हादसा कालिंदी कुंज के पास हुआ। दिल्ली मेट्रो के अधिकारी अनुज दयाल ने बताया कि ट्रायल रन के दौरान मेट्रो में एक हादसा हुआ है। मेट्रो जब कालिंदी के पास से गुजर रही थी तभी मेट्रो में हादसा हुआ।

पीएम मोदी को करना है उद्घाटन

पीएम मोदी को करना है उद्घाटन

मर्जेंटा लाइट बॉटेनिकल गार्डन से दक्षिणी दिल्ली को 19 मिनट में जोड़ेगी। मैजेंटा लाइन में कुल नौ स्टेशन हैं। इनमें बॉटेनिकलगार्डन, ओखला बर्ड सेंक्चुरी, कालिंदी कुंज, जसोला विहार, शाहीन बाग, ओखला विहार, जामिया मिलिया इस्लामिया, सुखदेव विहार, ओखला फेज-3, कालकाजी मंदिर स्टेशन शामिल हैं। इस रूट का उद्घाटन पीएम मोदी को करना था, ऐसे में हादसे के बाद इस पर अधिकारियों के हाथ-पांव फूले हुए हैं।

कालकाजी से बॉटेनिकल गार्डन तक है रूट

कालकाजी से बॉटेनिकल गार्डन तक है रूट

दिल्ली मेट्रो का यह रूट कालकाजी से बॉटनिकल गार्डन तक होगा। यह लाइन नोएडा को दक्षिणी दिल्ली से जोड़ेगी। मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) ने पिछले महीने ही 12.64 किलोमीटर वाले इस सेक्शन को सुरक्षा संबंधी मंजूरी दी थी। इस लाइन के शुरू होने के बाद नोएडा और दक्षिणी दिल्ली के बीच यात्रा समय में कमी आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+