'मनीष सिसोदिया जांच के लिए जाएंगे और पूरा सहयोग करेंगे....', BJP पर भड़की AAP नेता आतिशी

CBI मनीष सिसोदिया से अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति के विभिन्न पहलुओं, शराब कारोबारियों और राजनेताओं के साथ उनके कथित संबंधों और उनके बयानों में गवाहों द्वारा किए गए दावों पर पूछताछ करेगी।

Atishi Marlena

Delhi MCD Row: एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के दौरान दिल्ली सिविक सेंटर में आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पार्षदों के बीच हुई झड़प का मुद्दा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से सीबीआई की पूछताछ से पहले आप ने शनिवार को कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे। इस मामले पर आप नेता आतिशी मार्लेना ने कहा है, ''मनीष सिसोदिया जी जांच के लिए जाएंगे और पूरा सहयोग करेंगे। 8-10 सालों में आप नेताओं पर 150 से 200 केस हो चुके हैं लेकिन ये एक भी केस में 1 रुपये का भ्रष्टाचार साबित नहीं कर पाए हैं क्योंकि आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी है।''

बता दें कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की आशंकाओं के बीच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंत्री के लिए सवालों का एक पूरा सेट तैयार किया है। सिसोदिया ने आशंका जताई है कि केंद्रीय जांच एजेंसियां उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। सिसोदिया, जिनके पास दिल्ली मंत्रिमंडल में वित्त विभाग भी है, को मूल रूप से पिछले रविवार को तलब किया गया था। लेकिन मनीष सिसोदिया ने चल रही बजट कवायद का हवाला देते हुए अपनी पूछताछ टालने की मांग की थी, जिसके बाद जांच एजेंसी ने उन्हें 26 फरवरी को पेश होने के लिए कहा था।

मनीष सिसोदिया बोले- हो सकती है मेरी गिरफ्तारी

मनीष सिसोदिया ने कहा था, "वे (बीजेपी) बदला लेने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं और मुझे यकीन है कि वे मुझे गिरफ्तार करवाकर ऐसा करेंगे।"

मनीष सिसोदिया से पिछले साल 17 अक्टूबर को एक दिन के लिए पूछताछ की गई थी, इससे करीब एक महीने पहले केंद्रीय जांच एजेंसी ने बिचौलियों और शराब व्यापारियों सहित सात लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी, जिसमें सिसोदिया को आरोपी के रूप में सूचीबद्ध नहीं किया गया था, लेकिन एजेंसी ने उनकी कथित भूमिका की जांच खुली रखी थी।

चार्जशीट दायर करने के करीब तीन महीने बाद, सीबीआई सिसोदिया से अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति के विभिन्न पहलुओं, शराब कारोबारियों और राजनेताओं के साथ उनके कथित संबंधों और उनके बयानों में गवाहों द्वारा किए गए दावों पर पूछताछ करेगी।

आप और BJP के झड़प पर क्या बोलीं आतिशी

आतिशी मार्लेना ने आगे कहा, ''मेयर और कुछ पार्षद पुलिस कमिश्नर से जाकर मिलेंगे। अगर एमसीडी हाउस में लोकतंत्र के मंदिर में, बहुमत लाने के बावजूद चुने हुए एक पार्टी के प्रतिनिधि सुरक्षित नहीं हैं, तो देश कैसे चलेगा?मेयर ने सदन में स्पष्ट कर दिया था, बीजेपी के पार्षदों के द्वारा बैलेट पेपर, काउंटिंग शीट फाड़े जाने के बाद।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+