Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MCD में जीत के बाद आप कार्यकर्ताओं ने 'रिंकिया के पापा' गाने पर जमकर लगाए ठुमके, Video

दिल्ली एमसीडी में जबरदस्त जीत के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया। यूपी में कार्यकर्ताओं ने रिंकिया के पापा गाने पर खूब डांस किया।

aap

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओँ ने उत्तर प्रदेश में दिल्ली एमसीडी में जीत का जमकर जश्न मनाया। पार्टी के कार्यकर्ताओँ ने मनोज तिवारी के लोकप्रिय गाने रिंकिया के पापा पर जमकर डांस किया। उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी की ओर से इस जश्न का वीडियो शेयर किया गया, जिसमे कैप्शन लिखा गया, हम जीत गए, चट दिहली मार दिहली खीच के तमाचा, हीही हीही हांस दिहली रिंकिया के पापा। वीडियो में देखा जा सकता है कि आप कार्यकर्ता बड़ी स्क्रीन पर मनोज तिवारी के गाने का वीडियो चलाकर जमकर डांस कर रहे हैं।

बता दें कि दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के शासन को खत्म कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने 250 वार्ड में 134 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी को पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 64 सीटों का नुकसान हुआ है। वहीं आप ने 2017 में 90 सीटों पर जीत दर्ज की थी ऐसे में आम आदमी पार्टी ने 44 सीटों पर अधिक इस बार जीत दर्ज करके जबरदस्त वापसी की है। वहीं कांग्रेस पार्टी की बात करें को कांग्रेस और नीचे चली गई है। पार्टी ने इस बार सिर्फ 9 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने 2019 में 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार निर्दलीयों ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है।

जिस तरह से भारतयी जनता पार्टी डबल इंजन की सरकार का नारा हर राज्य में देती है कुछ उसी तरह का नारा आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में एमसीडी चुनाव में दिया। माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के इस नारे को लोगों ने पसंद किया और पूरी तरह से दिल्ली की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी के हाथों में सौंपने का फैसला लिया। हालांकि आम आदमी पार्टी पहली बार एमसीडी में पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है, लेकिन इसके साथ ही उसकी चिंता भी बढ़ रही है। जिस तरह से आम आदमी पार्टी का वोट शेयर कम हुआ है, उसने पार्टी की चिंता को जरूर बढ़ा दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+