कौन हैं शिखा राय और सोनी पांडे, जिन्हें भाजपा ने बनाया MCD मेयर और डिप्टी मेयर कैंडिडेट
दिल्ली नगर निगम महापौर और उप महापौर पदों पर चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। पार्टी ने इस बार मेयर पद के लिए शिखा राय और डिप्टी मेयर पद के चुनाव के लिए सोनी पांडे को मौका दिया है।

Delhi MCD mayor Election: दिल्ली नगर निगम महापौर और उप महापौर चुनाव के चुनाव पर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को लेकर ऐन वक्त पर निर्णय लिया। 26 अप्रैल को होने वाले दिल्ली एमसीडी के मेयर चुनाव (Delhi Mayor Election) को लेकर भाजपा के प्रत्याशियों ने अंतिम दिन अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले ये कहा जा रहा था बीजेपी मेयर चुनाव को लेकर अनिर्णय की स्थिति में है। लेकिन अब स्थिति साफ हो चुकी है।
दिल्ली नगर निगम मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने शिखा राय को प्रत्याशी बनाया है। जबकि पार्टी ने डिप्टी मेयर पद के लिए सोनी पांडेय को मौका दिया है। दोनों ने मंगलवार को दिल्ली के सिविक सेंटर में पर्चा भरा। भजापा अचानक ये फैसला चौंकाने वाला है। इससे पहले शिखा राय और सोनी पांडेय के नाम के ऐलान को कोई चर्चा नहीं थी। ऐसे में ये सवाल है आखिर भाजपा पार्षद शिखा राय और सोनी पांडेय कौन हैं, जिन पर भाजपा ने इतना भरोसा जताया है।
दिल्ली भाजपा ने एमसीडी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने नामों पर अंतिम दिन फैसला लिया। इन चुनावों के लिए बीजेपी बीजे कैंडिडेट्स का पर्चा अंतिम दिन दाखिल होने से सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने अपनी जिन दो महिला कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है, उसमें से एक शिखा राय (Shikha Rai) हैं जो दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 वार्ड से पार्षद हैं। जबकी डिप्टी मेयर के लिए भाजपा कैंडिडेट सोनी पांडे (Soni Pandey) को बनाया गया है, जो उत्तरपूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार वार्ड का प्रतिनिधित्व करती हैं। दरअसल, इससे पहले दिल्ली बीजेपी के एक बड़े नेता की ओर दावा किया गया था कि पार्टी के महापौर व उपमहापौर का चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है क्योंकि आम आदमी पार्टी (AAP) के पक्ष में स्पष्ट जनादेश है।
मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव 26 अप्रैल को होना है। मंगलवार यानी आज एमसीडी मेयर चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। चुनाव को लेकर भाजपा के सियासी खेल की आम आदमी पार्टी को आशंका बनी हुई है। बता दें कि एमसीडी चुनाव में 250 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि भाजपा को 104, कांग्रेस को 9 और अन्य के खाते में तीन सीटें आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications