Delhi MCD Election: कौन हैं वो 3 निर्दलीय पार्षद, जो AAP की आंधी में भी नहीं हारे

दिल्ली एमसीडी के चुनाव नतीजों में जहां आम आदमी पार्टी ने धमाकेदार जीत दर्ज की है, वहीं तीन उम्मीदवार निर्दलीय जीते हैं। इन तीन निर्दलीय उम्मीदवारों को रिकॉर्ड वोटों के अंतर से जीत मिली है।

delhi mcd election

दिल्ली में एमसीडी चुनाव के नतीजे आ गए हैं और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया है। दिल्ली में तीनों नगर निगम में पिछले 15 साल से भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी। इस बार परिसीमन के तहत तीनों निगमों को एक कर दिया गया था, जिसके बाद हुए चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा को 104 सीटों पर जीत मिली है। हालांकि आम आदमी पार्टी की प्रचंड लहर के बावजूद तीन उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने निर्दलीय लड़ते हुए ही जीत हासिल की है। आइए जानते हैं कि ये तीन निर्दलीय पार्षद कौन हैं।

गजेंद्र सिंह दराल, मुंडका

गजेंद्र सिंह दराल, मुंडका

गजेंद्र सिंह दराल दिल्ली के वार्ड संख्या 35 मुंडका से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में थे। बुधवार को आए चुनाव नतीजों में गजेंद्र सिंह दराल ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अनिल को 9348 वोटों के भारी अंतर से हराकर जीत हासिल की। अनिल को 6144 और गजेंद्र सिंह दराल को 15492 वोट मिले।

मीना देवी, ईसापुर

मीना देवी, ईसापुर

निर्दलीय चुनाव लड़ीं मीना देवी ने दिल्ली की ईसापुर सीट पर आम आदमी पार्टी की पिंकी तक्षत को 2170 वोटों के अंतर से हराया है। मीना देवी को इस वार्ड के लिए हुए चुनाव में 12782 और पिंकी तक्षत को 10612 वोट मिले। नजफगढ़ विधानसभा में आने वाली ईसापुर सीट महिलाओं के लिए आरक्षित थी, जहां मीना देवी को जीत मिली है।

शकीला बेगम, सीलमपुर

शकीला बेगम, सीलमपुर

दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में शामिल सीलमपुर वार्ड से निर्दलीय चुनाव लड़कर जीतीं शकीला बेगम ने भारतीय जनता पार्टी की सीमा शर्मा को 4262 वोटों के अंतर से हराया है। 46 साल की शकीला बेगम को 10830 और सीमा शर्मा को 6568 वोट मिले। सीलमपुर सीट पर शकीला बेगम के अलावा 10 और उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। 2017 के चुनाव में भी शकीला बेगम इसी मुस्लिम बाहुल्य सीट से चुनाव जीतीं थी, लेकिन तब वो बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लड़ीं थी।

एमसीडी चुनाव में किस दल को कितनी सीटें

एमसीडी चुनाव में किस दल को कितनी सीटें

बुधवार को घोषित हुए चुनाव नतीजों में आम आदमी पार्टी 134 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। वहीं भाजपा ने आम आदमी पार्टी को मजबूत टक्कर देते हुए 104 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और उसे महज 9 सीटों पर ही जीत मिल पाई। इसके अलावा तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+