दुनिया की छोटी पार्टी ने दिल्ली एमसीडी चुनाव में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी BJP को हरा दिया: राघव चड्ढा

दिल्ली नगर निगर चुनावी की मतगणना के बीच आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, 'दुनिया की सबसे छोटी पार्टी ने दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को दिल्ली के चुनाव में हरा दिया।' आम आदमी पार्टी का मेयर बनने वाला है।

Raghav Chadha

Recommended Video

    Delhi MCD Election Result 2022: Raghav Chadha और Sanjay Singh ने किया BJP पर हमला | वनइंडिया हिंदी

    Delhi MCD Election Results 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना सुबह 08 बजे से शुरू हो गई, जिसके रुझान सामने आने लगे है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (AAP) बीजेपी से आगे चल रही है। इस बीच आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा का बयान सामने आया है। राघव चड्ढा ने कहा, 'बीजेपी ने दिल्ली को कचरे में ढक दिया था, इसे साफ किया जाएगा और एमसीडी में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनेगी।'

    आप सांसद राघव चड्ढा ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि दिल्ली एमसीडी का मेयर आम आदमी पार्टी (AAP) का होगा। दिल्ली के लोगों ने आप को एमसीडी में लाने का फैसला किया था ताकि दिल्ली स्वच्छ और सुंदर बने। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को जो जिम्मेदारी दी उन्होंने उसे पूरा किया। अब नगर निगम की जिम्मेदारी हमारे पास आ जाएगी तो साफ-सफाई होगी, दिल्ली सुंदर बनेगी।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली को कचरे में ढक दिया था, इसे साफ किया जाएगा। नगर निगम की पहली और संवैधानिक जिम्मेदारी साफ-सफाई की होती है। इतना ही नहीं, चड्ढा ने कहा कि थोड़ा सा और इंतजार कीजिए। दुनिया की सबसे छोटी पार्टी ने दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को दिल्ली के चुनाव में हरा दिया। आम आदमी पार्टी का मेयर बनने वाला है। दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को अपना प्यार दिया है।

    आपको बता दें कि 12:30 बजे तक आए रुझानों में आम आदमी पार्टी ने 75 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 60 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी ने 55 सीटों पर जीत हासिल की है और 48 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस 4 सीटें पर जीती हैं और 5 पर आगे चल रही हैं। तो वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार ने 1 सीट पर जीत दर्ज़ की और 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+