Delhi MCD Election: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सचिन पायलट सहित इन नेताओं को मिली जगह

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग 4 दिसंबर को होगी। इस वक्त भाजपा, कांग्रेस, आप सहित अन्य पार्टियों की तरफ से एमसीडी चुनाव के लिए जमकर प्रचार किया जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 40 कांग्रेस नेताओं को जगह दी गई है। इनमें सचिन पायलट, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, समलमान खुर्शीद, सुप्रीय श्रीनेत सहित कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।

gujarat election 2022

चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रमुख दलों के उम्मीदवारों - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस की तरफ से एमसीडी चुनाव 250 वार्डों के लिए बड़ी संख्या आवेदन प्राप्त हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार भाजपा के 432, आप के 492 और कांग्रेस 334, बीएसपी के 149 और निर्दलीय रूप से 507 उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन दायर किया है।

इससे पहले मंगलवार को भाजपा और आप ने चुनाव के लिए प्रचार गीत भी लॉन्च किया। भाजपा की तरफ से गीत लॉन्च किया गया है, उसमें केंद्र सरकार की तरफ से किए गए कार्यों का जिक्र किया गया है। वहीं, आप ने अपने गाने के जरिए भाजपा पर कटाक्ष किया हुआ है। साथ ही गाने में आप के कार्यों को भी गिनाया गया है। भाजपा का गीत सासंद मनोज तिवारी की तरफ से कंपोज किया गया है। आपको बता दें कि इस बार का एमसीडी चुनाव त्रिकोणीय होता दिख रहा है। एमसीडी चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए भाजपा, कांग्रेस और आप की तरफ से जमकर प्रचार किया जा रहा है।

यहां देखें स्टार प्रचारकों की लिस्ट
1. डॉ अजय कुमार
2. अनिल कुमार चौधरी
3 . अजय माकन
4 .रविंदर सिंह लवली
5 सुभाष चोपड़ा
6 . संदीप दीक्षित
7 . देवेंद्र यादव
8 . रमेश कुमार
9 . जे.पी. अग्रवाल
10. श्रीमती कृष्णा तीरथी
11 . सचिन पायलट
12 . भूपिंदर सिंह हुड्डा
13 . मंगत राम सिंघली
14 श्रीमती आराधना मिश्रा
15 . सलमान खुर्शीद
16. नदीम जावेद
17. इमरान प्रतापगढ़ी
18. मतीन अहमद
19. हसन अहमद
20. हारून युसुफ़
21. परवेज हाशमी
22. आसिफ मो. खान
23. राजेश लिलोठिया
24. रवनीत सिंह बिट्टू
25. अमरिंदर सिंह राजा वारिंग
26. पवन खेरा
27. गौरव वल्लभ
28. अलका लांबा
29. सुप्रिया श्रीनेत
30. अभिषेक दत्त
31. मुदित अग्रवाल
32. ऑल हसन मेहदी
33. जयकिशन
34. सुश्री अमृता धवन
35 श्री अमित मलिक
36 डॉ. रागिनी नायक
37. रणविजय लोचव
38. कन्हैया कुमार
39. अभय कुमार तुन्ना
40. मयूर शेखर झा

ये भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली की हवा पहले से सुधरी, AQI हुआ मध्यम लेकिन अब बढ़ेगी सर्दी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+