Delhi: शाहीन बाग के रेस्टोरेंट में भीषण आग, दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर पहुंची
दक्षिण पूर्वी दिल्ली स्थिति शाहीन बाग इलाके एक रेस्टोरेंट में देर रात आग लग गई। देखते ही देखते स्थिति गंभीर हो गई, आग ने पूरे रेस्तरां को अपने आगोश में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थल पर दमकल की सात गाड़ियां पहुंची। घटना पर जब तक नियंत्रण पाया जाता काफी नुकसान हो चुका था।
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग में 40 फुटा रोड पर एक रेस्तरां में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली अग्नि शमन सेवा के अधिकारियों को शाम 5:44 बजे रेस्तरां के बाहर बिजली के तारों में आग लगने की सूचना मिली।

आग पर काबू पाने के लिए 18 दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया। लेकिन जब तक दमकल की गाड़यां स्थल तक पहुंची आग पूरे रेस्टोरेंट में फैल चुकी थी। फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया गया है। घटना में किसी के घायल या फिर हताहत होने की सूचना नहीं है।
#WATCH | Fire broke out in a restaurant in Delhi's Shaheen Bagh area.
According to Delhi Fire Service, the fire first started in the electrical wires after which it spread to the restaurant. 7 fire engines are on the spot and the work of extinguishing the fire is underway.… pic.twitter.com/WLV75vJyTu
— ANI (@ANI) June 8, 2024
नरेला अद्योगिक क्षेत्र में आग से तीन श्रमिकों की मौत
दिल्ली में आग की एक और बड़ी घटना सामने आई। नरेला औद्योगिक क्षेत्र के श्याम कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में आग लग गई। घटना शनिवार सुबह की है, जिसमें तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हुए हैं। घटना गैस पाइपलाइन में रिसाव के चलते हुई। जिसके बात फैक्ट्री में आग लग गई।












Click it and Unblock the Notifications