Delhi Pollution: माने नहीं लोग, जमकर फोड़े पटाखे , प्रदूषण चरम पर, AQI पहुंचा 969, जानिए अपडेट
Delhi ka Mausam Today: देश की राजधानी में रविवार को लोगों ने दिल खोलकर दिवाली मनाई और सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद जमकर पटाखे फोड़े, जिसका नतीजा ये हुआ कि आज दिल्ली में फिर से प्रदूषण चरम स्तर पर पहुंच गया है।आज भी यहां की एयरक्वालिटी काफी बुरी स्थिति में हैं।

दिल्ली में देर रात कई इलाकों में AQI 500 के पार पहुंच चुका था, फिलहाल सुबह इसमें कुछ कमी आई है लेकिन सबसे विकट स्थिति तो आनंद विहार की थी जहां सुबह 5 बजे के आस-पास एक्यूआई 969 पहुंच गया था। हालांकि राहत की बात ये है कि पिछली बार की तुलना में इस बार वायु की गुणवत्ता बेहतर है और दिन चढ़ने के साथ ही स्थिति साफ हो गई है।
दिल्ली में छाई धुंध की चादर
सोमवार सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में धुंध की पूरी चादर छाई हुई है। सरकार यहां पर कृत्रिम बारिश की प्लानिंग कर रही है लेकिन बीते शुक्रवार को अचानक हुई बरसात ने लोगों को राहत दी थी लेकिन दिवाली पर हुई आतिशबाजी के कारण एक बार फिर से यहां की हवा जहरीली हो गई है।
अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी और धुंध गायब हो जाएगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आस-पास रह सकता है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक अभी दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित है....
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 298 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 281 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 282 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 279 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -289 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 257 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 276 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर नोएडा, गाजियाबाद का भी AQI पहले से कुछ बेहतर है लेकिन स्थिति अभी भी खराब ही है नोएडा में AQI 267 और गाजियाबाद में भी 245 है। आज नोएडा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है और यहां भी धुंध छाई हुई है।
दक्षिण में मौसम का मिजाज खराब है
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण में मौसम का मिजाज खराब है। तमिलनाडु औऱ कर्नाटक में आज शाम तक हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं बिहार, एमपी, यूपी, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहेगा पूर्वोत्तर में हल्की बारिश होने के चांसेज हैं।












Click it and Unblock the Notifications