Delhi: आप सांसद संजय सिंह का आरोप, पीएम के निर्देश पर केजरीवाल को किया गया गिरफ्तार
Delhi News: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने सीबीआई द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। आप सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के निर्देश पर सीबीआई ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार किया है।
सांसद संजय सिंह ने कहा कि अदालत ने अपने आदेश में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय के पास अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है और वह दुर्भावनापूर्ण इरादे से काम कर रही है। ईडी के पास केजरीवाल के विरुद्ध कोई मनी ट्रेल नहीं है, कोई सबूत नहीं है, कोई पैसे की रिकवरी नहीं है , लिहाजा अरविंद केजरीवाल निर्दोष हैं।

संजय सिंह ने आगे कहा कि इसी बीच ईडी वाले बिना ऑर्डर की कॉपी लिए असंवैधानिक, गैरकानूनी तरीके से हाईकोर्ट पहुंच गए और उस जमानत पर स्टे ले आए। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर सीबीआई ने गिरफ्तार किया गया है।
आप नेता संजय सिंह ने कहा, कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलनी तय थी, तभी केंद्र सरकार ने सीबीआई को कहा कि जाओ तत्काल अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करो। उन्होंने आगे कहा कि देश जांच एजेंसियों का कितना खुला दुरुपयोग हो रहा है इसका इससे बड़ा उदाहरण नहीं मिल पायेगा।
यह भी पढ़ें Delhi Rain Alert: दिल्ली वाले रहें सावधान! फिर बरस सकती है 'आसमानी आफत', ये है IMD का ताजा अपडेट












Click it and Unblock the Notifications