Delhi liquor App: दिल्ली में मोबाइल ऐप से खरीद सकेंगे शराब, जानें कैसे काम करेगा नया सिस्टम

Delhi liquor App: दिल्ली में शराब खरीदने वालों के लिए जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। अब पसंदीदा ब्रैंड के लिए एक दुकान से दूसरी दुकान भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दिल्ली आबकारी विभाग एक नया मोबाइल ऐप ई-आबकारी दिल्ली लॉन्च करने जा रहा है, जिससे उपभोक्ता घर बैठे ही जान सकेंगे कि किस दुकान पर कौन-सी शराब उपलब्ध है और स्टॉक कितना बचा है।

यह सिस्टम खासतौर पर वीकेंड और त्योहारों के दौरान होने वाली परेशानी को कम करेगा। ऐप से न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

Delhi liquor App
(AI Image)

E-abkari Delhi App: मोबाइल ऐप से मिलेगी शराब की पूरी जानकारी

ई-आबकारी दिल्ली ऐप के जरिए उपभोक्ता अपने मोबाइल पर ही यह देख सकेंगे कि उनकी पसंदीदा शराब किस दुकान पर उपलब्ध है। ऐप में दुकान का पता, इलाके की जानकारी और उस ब्रैंड का मौजूदा स्टॉक भी दिखेगा। इससे लोगों को अनावश्यक रूप से कई दुकानों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐप का उद्देश्य शराब खरीद प्रक्रिया को आसान, तेज और पारदर्शी बनाना है।

ये भी पढे़ं: Delhi AQI: बीजिंग के इस फॉर्मूले से खत्म हो जाएगा दिल्ली का प्रदूषण, चीनी प्रवक्ता ने बताया उपाय

Delhi wine shop stock App: प्री-बुकिंग और पिकअप सिस्टम पर विचार

आबकारी विभाग ऐप के जरिए प्री-बुकिंग सिस्टम लागू करने पर भी विचार कर रहा है। प्रस्ताव के मुताबिक, ग्राहक ऑनलाइन ब्रैंड बुक कर सकेगा और दुकान उसे पिकअप के लिए एक घंटे तक सुरक्षित रखेगी। तय समय में ग्राहक के न आने पर दुकानदार उस शराब को किसी अन्य को बेच सकता है। इससे स्टॉक मैनेजमेंट बेहतर होगा और दुकानों पर भीड़ भी कम होगी।

ये भी पढे़ं: Delhi pollution: दिल्ली प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट फायर, सरकार की लगा दी क्लास, क्या-क्या कहा?

ट्रायल मोड में ऐप, जल्द होगा आधिकारिक लॉन्च

फिलहाल ई-आबकारी दिल्ली ऐप ट्रायल मोड में है और प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। अधिकारियों के मुताबिक, ऐप को लेकर लोगों से फीडबैक लिया जा रहा है। लंबे समय से ब्रैंड की उपलब्धता और ओवरचार्जिंग की शिकायतें मिल रही थीं। ट्रायल सफल रहने पर इसे जल्द ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा, जिससे शराब खरीद की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो सकेगी।

ये भी पढे़ं: Delhi Pollution: दिल्ली में GRAP-IV लागू, 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, क्या खुला-क्या बंद जानें नई गाइडलाइन

अधिक कीमत वसूलने पर दर्ज करा सकेंगे शिकायत

इस ऐप के जरिए ग्राहक मिलावटी शराब, अधिक कीमत वसूलने या अन्य गड़बड़ियों की शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। साथ ही शराब की प्रमाणिकता से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध होगी। इससे न केवल उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि दुकानदारों पर भी निगरानी रहेगी। आबकारी विभाग का मानना है कि यह कदम शराब बिक्री व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही लाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+