'बदबूदार पानी बरसात का नहीं..', LG ने आप सरकार को घेरा, वीडियो भी किया पोस्ट, केजरीवाल ने यूं दिया जवाब

Delhi News: दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना ने गलियों और रास्तों पर जमा बदबूदार पानी, उफनते सीवरों के बहाने आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर निशाना साधा। एलजी ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर एक वीडियो भी साझा किया है। साथ ही लिखा, 'लाखों लोगों की बेबसी और दयनीय जीवन फिर से देखना बेहद निराशाजनक और परेशान करने वाला।'

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के रंगपुरी पहाड़ी और कापसहेड़ा समेत कई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान एलजी ने इन इलाकों में रहने की दयनीय स्थिति पर प्रकाश डाला। साथ ही, एलजी ने आप नेता अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी से इन मुद्दों को हल करने का आग्रह किया।

Delhi LG VK Saxena

एलजी वीके सक्सेना ने एक्स पर लिखा, 'गलियों और रास्तों पर जमा बदबूदार पानी बरसात का नहीं है, उफनते सीवरों का है। अपनी समस्याओं और हृदय विदारक कष्टों को बयां करती महिलाएं दिल्ली की हैं, किसी और प्रदेश या देश की नहीं। राजधानी में लाखों लोगों की बेबसी और दयनीय जीवन को कल फिर से देखना बेहद निराशाजनक और परेशान करने वाला रहा।'

उन्होंने आगे लिखा कि बुराड़ी, किराड़ी, कलंदर कॉलोनी, संगम विहार, मुंडका और गोकुलपुरी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भी पहले यही हालात दिखे थे। स्थानीय निवासियों के लगातार अनुरोध के बाद कल दक्षिण दिल्ली के रंगपुरी पहाड़ी और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा का, क्षेत्रीय सांसद रामवीर बिधूड़ी के साथ दौरा किया।

कहा कि इन क्षेत्रों में भी अन्य इलाकों की तरह बुनियादी नागरिक सुविधाओं और सेवाओं का घोर अभाव है। नालियों की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे संकरी गलियां लगातार गाद और गंदे पानी से भरी रहती है। सड़कों का नामोनिशान नहीं है। बिजली की आपूर्ति बेहद अनिश्चित है।

पीने के पानी की भारी कमी है, जिससे महिलाएं 7-8 दिन में एक बार आने वाले टैंकर से पानी बाल्टियों में ढोने को मजबूर हैं। क्षेत्रवासियों ने बिजली की अपर्याप्त आपूर्ति, अनियमित जल वितरण, रास्तों पर कचरे के ढेर की समस्या और साफ-सफाई की पूरी तरह से कमी को लेकर अपनी समस्याएं बताई।

बड़ी संख्या में निवासियों ने रोजना 8-10 घंटे तक बिजली कटौती की शिकायत की और दिल्ली सरकार के फ्री बिजली देने के दावों के विपरीत भारी भरकम बिजली बिल दिखाए। साथ गए MCD, DUSIB, और I&FC Deptt के अधिकारियों से इन गंभीर मुद्दों को तत्काल हल करने के सुझाव दिए। यह बेहद जरूरी है कि हम इन निवासियों को कम से कम मौलिक सुविधाएं तो मुहैया कराएं ही।

लोगों को आश्वासन दिया है कि सफाई अभियान कल से शुरू होगा और मैं स्वयं इन प्रयासों की प्रगति की निगरानी करूंगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि निवासियों को गुणवत्तापूर्ण जीवन के लिए कम से कम मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हों। मैं पूर्व सीएम, वर्तमान मुख्यमंत्री और दिल्ली सरकार के संबंधित मंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वे इन क्षेत्रों का दौरा करें।

ये भी पढ़ें: दिल्ली महिला आयोग के सभी संविदा कर्मचारी बर्खास्त, LG वीके सक्सेना का बड़ा एक्शन

खुद इन नारकीय परिस्थितियों को देखें। उन्हें इस दयनीय स्थिति को सुधारने के तुरंत कदम उठाने चाहिए। एलजी के इस पोस्ट पर केजरीवाल ने कहा कि मैं उपराज्यपाल का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने जो भी कमियां बताई हैं, हम उन्हें दूर करेंगे। वह नांगलोई-मुंडका रोड पर गए और वहां गड्ढे दिखाए, हम उस सड़क को ठीक करवा रहे हैं। आज उन्होंने जिन इलाकों का दौरा किया, हम उन्हें साफ करवाएंगे। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वह कमियां बताएं, हम उन्हें दूर करेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+