दिल्ली मेयर चुनाव में हंगामे के बाद सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता, LG House के बाहर जोरदार विरोध
दिल्ली एमसीडी में पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति का आम आदमी पार्टी असंवैधानिक बता रही है। पार्टी की ओर एलजी हाउस के बाहर इसको लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

AAP protests outside Delhi LG House : दिल्ली एमसीडी में पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति को लेकर आम आदमी पार्टी ने एलजी हाउस को बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। 'आप' कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति को असंवैधानिक बताया। उन्होंने इस नियुक्ति को वापस लेने की मांग की। वहीं राजघाट पर भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली मेयर चुनाव के दौरान हुए हंगामे को लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर 'गुंडागर्दी' करने और संविधान के अपमान करने का आरोप लगाया।
आम आदमी पार्टी ने शनिवार दिल्ली एलजी हाउस के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता हाथ में 'LG साहब शर्म करो, संविधान की हत्या बंद करो' लिखे पेपर लिए थे। इस प्रदर्शन में 'आप' कई बड़े नेता व वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने दिल्ली एमसीडी में पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति का विरोध किया।
वहीं दूसरी ओर भाजपा ने भी दिल्ली मेयर चुनाव के दौरान हुए हंगामे को लेकर 'आप' पर 'गुंडागर्दी' का आरोप लगाते हुए राज घाट के पास विरोध प्रदर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications