मैक्स हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द करने के केजरीवाल सरकार के फैसले पर LG बैजल ने लगाया स्टे
नई दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल एक बार से फिर आमने सामने हैं। मंगलावर को एलजी अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार द्वारा शालीमार बाग स्थित मैक्स हॉस्पिटल के लाइसेंस को रद्द करने के फैसले पर रोक लगा दी। बता दें कि केजरीवाल सरकार ने एक जीवित बच्चे को मृत घोषित कर उसके परिजनों के सौंपने के मामले में कार्रवाई करते हुए अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया था।

मैक्स अस्पताल ने केजरीवाल सरकार के इस आदेश को एलजी अनिल बैजल के सामने चुनौती दी थी। अनिल बैजल ने मंगलावर को केजरीवाल सरकार के इस फैसले पर स्टे लगा दिया। गौरतलब है कि कुछ समय पहले दिल्ली के शालीमार बाग के मैक्स अस्पताल में एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। जिन्हें मृत बताकर अस्पताल ने परिवार को बच्चों का शव सौंप दिया था लेकिन अंतिम संस्कार के समय परिजनों के पता चला कि दोनों में से एक बच्चा जीवित है।
हालांकि कुछ दिनों के इलाज के बाद उस बच्चे की मौत हो गई थी। इस मामले में दिल्ली सरकार ने एक्शन लेते हुए मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया था जिसके बाद दिल्ली सरकार को खूब वाहवाही भी मिली थी। एलजी अनिल बैजल के इस आदेश के बाद मैक्स अस्पताल में मरीजों को देखना मंगलावर से दोबार शुरू हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications