AAP के कार्यकर्ता ने अनशन कर रहे कपिल मिश्रा पर किया हमला
अपने घर के बाहर की अनशन पर बैठे कपिल मिश्रा ने AAP के पांच नेताओं संजय सिंह, आशीष खेतान, सत्येंद्र जैन, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक की विदेश यात्राओं की सारी जानकारियां सार्वजनिक की जाए।
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा पर हमला हुआ है। मिश्रा, अपने ही घर के बाहर अनशन पर बैठे हैं। मिली जानकारी के अनुसार अंकित भारद्वाज नाम के शख्स ने मिश्रा पर हमला किया।
जब पत्रकारों ने अंकित से पूछा है कि वो कौन है, तो उसने खुद को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताया। अंकित ने मिश्रा को थप्पड़ मारने की कोशिश की।

अंकित से पूछा गया कि उसने किसने भेजा है इस पर उसने जवाब दिया कि मुझे किसी ने नहीं भेजा है। अंकित का दावा है कि वो मिश्रा की पार्टी विरोधी गतिविधियों से नाराज था। पुलिस ने अंकित को हिरासत में ले लिया है।
इस हमले पर कपिल मिश्रा ने कहा कि उन्हें खुद पर हुए हमले पर कुछ नहीं कहना है लेकिन अगर कोई इनका साथी उस शख्स को मारेगा तो वो पानी पीना छोड़ देंगे।
खोल रखा है मोर्चा
बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ, पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने मोर्चा खोल रखा है। कपिल मिश्रा ने AAP नेताओं की विदेश यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक किए जाने की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं।
अपने घर के बाहर की अनशन पर बैठे कपिल मिश्रा ने AAP के पांच नेताओं संजय सिंह, आशीष खेतान, सत्येंद्र जैन, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक की विदेश यात्राओं की सारी जानकारियां सार्वजनिक की जाए।
उन्होंने कहा कि यह अनशन नहीं, बल्कि सत्याग्रह है और केजरीवाल जब तक इन यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक नहीं करते, तब वह भूख हड़ताल पर रहेंगे, बस जल ग्रहण करेंगे।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications