Delhi Ka Mausam: बाढ़ के बाद अब उमस से परेशान दिल्ली, जानिए आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?
Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली में बाढ़ की स्थिति सुधरी है, यमुना अब शांत हो चुकी है और निचले इलाके के कई जगहों पर पानी का जमाव कम हो गया है लेकिन अभी भी कुछ इलाके प्रभावित है, जहां तेजी से राहत काम चल रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज मौसम यहां का साफ रहेगा और बारिश नहीं होगी और अगर होती है तो भी बहुत हल्की ही होगी।

हालांकि कल से दिल्ली में बादल नहीं बरसे हैं तो इस कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ा रहा है। पूरे दस दिन बाद कल दिल्ली का तापमान सामान्य से ज्यादा आंका गया। आज भी दिल्ली में मौसम गर्मी वाला ही रहेगा। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आस-पास ही रहने वाला है।
दिल्ली की आबोहवा में सुधार हुआ है
Recommended Video
लगातार हो रही बरसात की वजह से दिल्ली की आबोहवा में सुधार हुआ है और यहां के प्रदूषण में कमी आई है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 121 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 132 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 138 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 135 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली 195 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 119 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 134 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने के आसार हैं।
महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में रेड अलर्ट
केवल दिल्ली ही नहीं यूपी, हिमाचल, राजस्थान, म मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा में आज भी बारिश होगी तो वहीं महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में रेड अलर्ट और कुछ जगहों पर Orange Alert जारी है। हिमाचल और उत्तराखंड में तो भारी बारिश की चेतावनी जारी है। तो वहीं केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्रा में आज भी भारी बारिश की आशंका है इसलिए चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications