Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi ka Mausam: नहीं कम हो रहे यमुना के तेवर, दिल्ली में जारी रहेगा बारिश का दौर, Yellow Alert जारी

Delhi Weather Updates in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में बारिश ने कई दिनों से आफत पैदा की हुई है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि आज दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होगी और पूरे दिन मौसम भीगा-भीगा रहेगा।

Delhi ka Mausam:

आईएमडी ने ये भी कहा कि यमुना का जलस्तर बढ़ा हुआ है और ये अभी भी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज के लिए Yellow Alert जारी कियाहै।

पांच-छह दिनों तक दिल्ली में होती रहेगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले पांच-छह दिनों तक बारिश रूक-रूक कर होती रहेगी तो वहीं गाजियाबाद और नोएडा हिंडन नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण परेशान है ऐसे में यहां बहो रही बारिश ने लोगों को और चिंतित कर दिया है। गाजियाबाद के निचले इलाकों के घरों में पानी घुसा हुआ है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री है

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। कुल मिलाकर इस हफ्ते दिल्ली में मौसम भीगा-भीगा ही रहने वाला है। फिलहाल दिल्ली की बारिश ने यहां के प्रदूषण में काफी सुधार किया है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 135 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 132 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 125 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 153 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -135 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 138 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 125 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार हैं।

कर्नाटक और तेलंगाना में रेड अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर के अलावा आज महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना में 'रेड अलर्ट' है । तो वही उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी है तो वहीं दूसरी ओर यूपी, पंजाब और बिहार में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया गया है। तो वहीं असम में भी आज भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+