Delhi Weather Today: 'राजधानी वालों तैयार हो जाओ', अबकी बार जमकर बरसेगा सावन, जानिए IMD का अपडेट
Delhi Mausam ki Jankari: देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से मौसम भीगा-भीगा है। हालांकि कहीं-कहीं उमस से लोग तंग है लेकिन अब मौसम विभाग ने लोगों को बड़ी राहत देने वाली बात कही है। उसका कहना है कि मानसून 6 दिन पहले ही दिल्ली पहुंच गया है ऐसे में जुलाई में जमकर यहां पर बारिश होगी। आपको बता दें कि आज से सावन मास की शुरुआत हुई है, जिसमें काफी बरसात होती है।

आईएमडी मे आज दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। उसका कहना है कि इस पूरे हफ्ते दिल्ली में मौसम भीगा-भीगा ही रहेगा और बारिश के दौरान हवाएं चलेंगी और लोगों को उमस से राहत मिलेगी। दिल्ली में लगातार हो रही बारिश की वजह से यहां के तापमान में करीब 5 से 7 डिग्री की गिरावट हुई है और आज भी यहां पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।
Recommended Video
हवा में प्रदूषण भी पहले से काफी कम हो गया है
आपको बता दें दिल्ली की हवा में प्रदूषण भी पहले से काफी कम हो गया है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 154 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 183 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 199 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 176 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -187 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 121 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 165 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार हैं।
आज यहां भी होगी बारिश
केवल दिल्ली में ही बल्कि आज उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा-कोंकण, गुजरात, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम में भी बारिश देखने को मिलेगी तो वहीं गुजरात में ऑरेंज अलर्ट और असम में हाई अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में आज भी मौसम काफी खराब रहने वाला है और इसी वजह से IMD ने यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications