Delhi Weather Updates: दिल्ली-NCR में लुढ़का पारा, AQI भी बेहद खराब, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?
Delhi ka Mausam Today: दिल्ली-एनसीआर में अब सर्दी बढ़ गई है, बीते दो दिनों के अंदर यहां के तापमान में काफी कमी देखी गई है, जिसकी वजह से यहां पर मौसम ठंडा हो गया है।

भारतीय मौसम विभाग ने आज यहां पर हल्की बारिश की आशंका को व्यक्त किया है, जिसके बाद यहा पर ज्यादा ठंड पड़ने की आशंका है। आज सुबह यहां कोहरा भी देखा गया, हालांकि दिन चढ़ने की वजह से वो गायब हो गया।
दिल्ली में चार डिग्री गिरा पारा, बढ़ी ठंड
आपको बता दें कि दिल्ली में बीते तीन दिन के अंदर 3 से 4 डिग्री की गिरावट देखी गई है। इस सीजन में मंडे को दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम मापा गया और यहां अभी तक के मौसम में सोमवार की सुबह सबसे ठंडी रही।
अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है
आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है । अगर प्रदूषण की बात करें तो आज भी दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 300 से ऊपर चल रहा है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 311 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 328 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 321 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 331 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -342 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 367 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -318 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहेगा
आज नोएडा में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है, जबकि दूसरी ओर आज भी दक्षिण में आज भी बरसात होने के आसार है।
नागालैंड में हल्की बारिश हो सकती है
केरल, तमिलनाडु , कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा और नागालैंड में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय कोहरा देखने को मिलेगा जबकि एनसीआर, पश्चिमी यूपी ,पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी में मौसम शुष्क और हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी और बरसात हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications