Delhi Ka Mausam: भीषण गर्मी से लोग परेशान, क्या चलेगी 'लू'? जानिए आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?
Delhi Weather Updates: पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है, कई राज्यों में लू के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है।
दिल्ली-एनसीआर में हालांकि लू तो नहीं चल रही है लेकिन फिर भी लोगों को तेज धूप के कारण काफी दिक्कत हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में जो कहा है, वो थोड़ा राहत देने वाला है।

जम्मू-कश्मीर पर एक साइक्लोनिक प्रेशर बन रहा
आईएमडी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर पर एक साइक्लोनिक प्रेशर यानी पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जिसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा , कहने का तात्पर्य ये है कि दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, अगर बरसात होगी तो लोगों को निश्चित तौर पर चुभती गर्मी से राहत मिलेगी।
Recommended Video
दिल्ली-एनसीआर में 4 से 6 मई के बीच बारिश के आसार हैं
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 4 से 6 मई के बीच बारिश के आसार हैं और इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। अगर आज की बात करे तो दिल्ली में फिलहाल तो मौसम ड्राई है और गुरुवार को यहां पर अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आस-पास ही रहेगा।दिल्ली में फिलहाल प्रदूषण की स्थिति काफी बेहतर है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 121 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 142 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 115 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 113 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -124 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -115 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, कोंकण एवं गोवा और तमिलनाडु में लू की संभावना व्यक्त की है तो वहीं उसने पंजाब-राजस्थान में मौसम साफ और शुष्क रहेगा तो वहीं कश्मीर और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने और ओले गिरने की भी आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications