Delhi ka Mausam: दिल्ली में दिखने लगी धुंध, अब गिरेगा पारा, क्या बरसेंगे बादल?
Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने लगा है, अब सुबह-शाम के तापमान में फर्क दिख रहा है तो वहीं प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम धुंध देखी जा रही है, हालांकि राहत की बात ये है कि दिन चढ़ने के बाद ये धुंध कम भी हो रही है और दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत भी है।

हालांकि आज और कल यहां के मौसम में फर्क होगा क्योंकि यहां पर हल्की बारिश देखने को मिलेगी और अगर यहां पर बरसात होती है तो तापमान में गिरावट आएगी लेकिन प्रदूषण भी कम होगा।
अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा
आज यहां पर अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रह सकता है। मौसम शुष्क होने से दिल्ली में फिर से प्रदूषण क। कल यहां का AQI बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया है, जिसने लोगों को काफी परेशान कर दिया है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 224 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 214 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 215 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 268 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -259 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 219 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 234 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार है।
यहां पर होगी बारिश
दिल्ली का जहां ये हाल है वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में बारिश होने के आसार है, हिमाचल-उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहेगा तो वहीं गुजरात का मौसम शुष्क रहेगा और केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है इसके लिए चेतावानी जारी की गई है। तो वहीं महाराष्ट्र और राजस्थान में मौसम शुष्क ही रहेगा तो वहीं पूर्वोत्तर में भी बरसात होने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications